UP Assembly Election Result 2022: उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा, "जनता जीत रही है और गुंडागर्दी हार रही है." केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में भाजपा के जीत रुझान आने पर कू प्लैटफॉर्म पर अपनी खुशी ज़ाहिर की. इस बीच भाजपा के नेता बृजेश पाठक ने पार्टी की जीत का भरोसा पक्का करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
समाचार एजेंसी ANI से बृजेश पाठक ने कहा, " यूपी की जनता ने समाजवादी पार्टी को नकार दिया है." उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्षी दलों पर खासतौर से समाजवादी पार्टी पर चुनाव प्रचार के दौरान लगातार निशाना बनाए रखा.
उन्होंने कहा, " समाजवादी पार्टी , जिसने 2012 से 2017 तक उत्तर-प्रदेश पर राज किया था. उसने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के साथ हाथ मिलाया लेकिन फिर दोबारा गुंडागर्दी, माफिया और अराजकता को बढ़ावा दे रही है."
यूपी में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव तथा केशव प्रसाद मौर्य, पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी तथा भगवंत मान और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी एवं हरीश रावत जैसे सियासी सूरमाओं की आज अग्निपरीक्षा है.
योगी आदित्यनाथ (बीजेपी) गोरखपुर शहर तो अखिलेश यादव (सपा) करहल से चुनावी मैदान में हैं. केशव प्रसाद मौर्य (बीजेपी) कौशांबी की सिराथू सीट से भाग्य आजमा रहे हैं. इसके अलावा, फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा), जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव (सपा), कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया (जनसत्ता दल लोकतांत्रिक), कानपुर की महाराजपुर सीट से सतीश महाना (बीजेपी), मऊ से अब्बास अंसारी (मुख्तार अंसारी के पुत्र- सुभासपा) चुनावी मैदान में हैं.
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों (पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा) के विधानसभा चुनाव के बाद अब तक के रुझान एक्जिट पोल के अनुमानों के लगभग अनुरूप ही नजर आ रहे हैं.
रुझानों में यूपी, और उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है. पंजाब में 'आप' रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है और मजबूती से आगे बढ़ रही है. मणिपुर और गोवा में भी बीजेपी सबसे आगे चल रही है. राजनीतिक दलों और नेताओं से लेकर चुनावी पंडितों एवं आम आदमी की नजरें नतीजों पर टिकी हुई हैं.
अधिकांश एग्ज़िट पोल्स में उत्तर-प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलने या सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान जताया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं