विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2018

उन्नाव रेप केस : सीबीआई ने खंगाली 6 निलंबित पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल, ये हैं अब तक की 5 बड़ी बातें

हाईकोर्ट ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए और कुलदीप सिंह को सेंगर को गिरफ्तार करने के आदेश दिया. हालांकि सीबीआई उनको पहले ही हिरासत में ले चुकी थी.

उन्नाव रेप केस : सीबीआई ने खंगाली 6 निलंबित पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल, ये हैं अब तक की 5 बड़ी बातें
उन्नाव रेप केस में सीबीआई ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज कराए
लखनऊ:
  1. सीबीआई ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया. उधर आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर, उनकी साथी शशि सिंह से पूछताछ हुई.
  2. सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर और उनकी साथी शशि सिंह से अलग-अलग पूछताछ की. लेकिन उनके बयान आपस में मेल नहीं खाए तो साथ में बैठाकर सवाल-जवाब किए गए.
  3. इस मामले में निलंबित पुलिसवालों से भी सीबीआई की पूछताछ सोमवार को जारी रही. इन पुलिसकर्मियों पर आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के कहने पर पीड़िता के पिता के ऊपर जुल्म करने का आरोप है. 
  4. सीबीआई ने सभी पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल भी निकाल ली है. इस बात की भी छानबीन की जा रही है घटना के दौरान इनकी और विधायक के बीच कितने बार बातचीत की गई है. 
  5. सीबीआई इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि इन पुलिसकर्मियों और विधायक के बीच किन-किन मौकों पर बातचीत हुई है और क्या इस बातचीत का घटना से भी कोई संबंध रहा है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com