विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मंगलवार को घोषणा की कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देश के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता इस सप्ताह देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध संगठन ने कहा कि उसकी युवा शाखा के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को देशभर के जिला प्रशासन मुख्यालय में ‘‘इस्लामिक जिहादी कट्टरपंथियों द्वारा बढ़ती चरमपंथी घटनाओं'' के खिलाफ धरना देंगे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपेंगे.
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व नेताओं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में 10 जून को दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किए गए थे. इसके अलावा देश के कई हिस्सों में भी प्रदर्शन किए गए थे. विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने दोनों नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था.झारखंड में, प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के प्रयास में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जबकि जम्मू में अधिकारियों ने कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद बल को उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विश्व हिंदू परिषद के महासचिव मिलिंद परांडे ने एक बयान में कहा, ‘‘ देश में इस्लामिक जिहादी कट्टरपंथियों द्वारा बढ़ती चरमपंथी घटनाओं के खिलाफ विहिप की युवा शाखा बजरंग दल अब सड़कों पर उतरेगी.''उन्होंने कहा, ‘‘ जिहादी कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे और राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपेंगे.''परांडे ने मांग की कि उन मस्जिदों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, जहां से भीड़ कथित तौर पर जुमे की नमाज के बाद निकली थी और 10 जून को देश के कुछ हिस्सों में इन्होंने हिंसा की थी.
उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने भीड़ को उकसाया, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. जिन्हें धमकी दी गई है, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. धमकी देने वालों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए.''विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की दिल्ली इकाई ने देश के कई हिस्सों में 10 जून को हुई हिंसा के विरोध में शहर के लोगों से मंगलवार को मंदिरों में एकत्र होने और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ में भाग लेने का सोमवार को आह्वान किया था.
* जब इस नई फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद रोने लगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री
* दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
* BJP ने प्रज्ञा ठाकुर को मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव चयन समिति से क्यों किया बाहर?
राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं होंगे शरद पवार : सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं