विज्ञापन
This Article is From May 19, 2022

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का अनोखा विरोध, साइकिल चलाकर विवाह करने पहुंचा दुल्हा

देश में ईंधन की ऊंची कीमतों के विरोध में यहां एक व्यक्ति अपने विवाह समारोह में साइकिल से कार्यक्रम स्थल तक गया. खास बात यह कि दूल्हे का पूरा परिवार और दोस्त बुधवार को शहर के यूनिट-3 इलाके में हुई शादी में शामिल होने के लिए पैदल ही गए.

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का अनोखा विरोध, साइकिल चलाकर विवाह करने पहुंचा दुल्हा
दुल्हे ने शादी के कपड़े पहन अपनी साइकिल से लगभग एक किमी की दूरी तय की (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भुवनेश्वर:

देश में ईंधन की ऊंची कीमतों के विरोध में यहां एक व्यक्ति अपने विवाह समारोह में साइकिल से कार्यक्रम स्थल तक गया. खास बात यह कि दूल्हे का पूरा परिवार और दोस्त बुधवार को शहर के यूनिट-3 इलाके में हुई शादी में शामिल होने के लिए पैदल ही गए.बारात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुईं और कई लोगों ने इसे “आदर्श शादी” के तौर पर सराहा.दूल्हे सुभ्रांशु सामल ने बताया कि उनके परिवार ने एक ‘तड़क-भड़क' वाली बारात की व्यवस्था की थी. उन्होंने कहा, “लेकिन मैंने देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए शादी के पंडाल तक पहुंचने के लिए साइकिल का उपयोग करने का फैसला किया.”

उन्होंने शादी के कपड़े पहन अपनी साइकिल से लगभग एक किमी की दूरी तय की. सामल ने कहा कि उनके अनूठे विरोध के लिए लोगों के भारी समर्थन ने उन्हें चौंका दिया.बरात में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, “यहां तक कि वहां खड़े लोग और गुजर रहे यात्रियों ने भी साइकिल चला रहे सुभ्रांशु के साथ सेल्फी ली.”

सामल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर उनकी तरह कई और लोग निराश हैं. उन्होंने कहा, “राजभवन के पास आंदोलन करना राजनीतिक दलों द्वारा एक आम बात हो गई है. एक व्यक्ति के रूप में मैं अपनी नाराजगी दिखाना चाहता था. जो लोग सत्ता में बैठे हैं उन्हें ईंधन के दामों को लेकर लोगों के गुस्से का पता होना चाहिए.”भुवनेश्वर में एक लीटर पेट्रोल का मूल्य बृहस्पतिवार को 112.56 रुपये और डीजल का दाम 102.24 रुपये था.

ये भी पढ़ें-

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price, Diesel Price, Groom On Cycle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com