Jantar-Mantar Protest LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने सीजेपी नेता अभिजीत दिपके, सौरभ दांस और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और अब वे रिहा हो चुके हैं. इससे पहले, 10 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों सीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया था. तीनों सीजेपी नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया था.
मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर प्रोसेस के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रोटेस्ट जारी है. शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया. जंतर-मंतर के आस-पास के इलाकों के साथ ही नई दिल्ली से जुड़े कई इलाकों में इंटरनेट बंद रहा और भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए. इस दौरान प्रदर्शन करने आने वाले लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. करीब तीन हजार लोगों को पुलिस ने कुछ घंटों की हिरासत के बाद छोड़ दिया.
यूट्यूबर ध्रुव राठी, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी तक पुलिस हिरासत से छोड़ा नहीं गया है. सीजेपी सदस्यों को नाटकीय अंदाज में हिरासत में लिया गया. प्लेन लैंड होने के कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट के अंदर घुसकर दिल्ली पुलिस ने सीजेपी सदस्यों को हिरासत में लिया. सीजेपी का कहना है कि वे तीनों नेताओं से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्हें कहां रखा गया है. पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें 'अगवा' कर लिया है.
AISA की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरीं और उन्हें हिरासत में ले लिया गया. जंतर-मंतर के आस-पास भारी पुलिस बल मौजूद था. ऐसे में नेहा बोरा दिल्ली हाट इलाके में प्रदर्शन करने पहुंच गईं. नेहा बोरा ने देर शाम सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए शनिवार को भी प्रोटेस्ट मार्च निकालने का ऐलान किया है.
LIVE UPDATES
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके ने गिरफ्तारी को लेकर क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके कहते हैं, "दिल्ली पुलिस आई और मुझे बताया कि मेरी दादी की मौत हो गई है. फिर मैंने दिल्ली पुलिस से कहा कि मुझे अपने कज़िन को कॉल करने दें जो गांव में रहते हैं; मैंने उनसे सिर्फ़ दो मिनट के लिए मेरा फोन लाने को कहा.
#WATCH | Nagpur | Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, "The Delhi Police came and told me that my grandmother had died. I then asked the Delhi Police to let me call my cousin who lives in the village; I requested them to bring my phone for just two minutes. They refused, saying they couldn't bring the phone and asked me to provide the number instead. I told them I didn't remember the number by heart and asked them to just hand me the phone for two minutes so I could retrieve the number and give it to them. Even then, they did not give me the phone. By law, I have the right to call my lawyer as well. The Delhi Police did not allow that either; they wouldn't let me call my lawyer. I needed to call my cousin—who lived with my grandmother in the village—to ask what had happened and how. The Delhi Police still refused to give me the phone. What do you make of that? They still wouldn't let me make the call. At 3:30 AM, the Delhi Police came and told me to call my parents and inform them that I had been arrested. What was the intention behind this? Waking me up at 3:30 AM and telling me to call my parents—waking them up too—to tell them I was under arrest? I asked them why they hadn't informed my parents all day that I had been arrested or where I was being held. Why didn't you tell them during the day? Why are you telling me this at 3:30 AM? Why not wait until morning? They insisted it was a legal procedure. What kind of legal procedure requires calling someone's parents at 3:30 AM to inform them that their son has been arrested? My grandmother had just passed away due to health issues; my parents were already in a state of shock. On top of that, these Delhi Police goons and brutes wanted me to call my parents at 3:30 AM and shock them with the news that I had been arrested. They have no humanity—absolutely none. They are goons in uniform—thugs wearing the uniform—and Amit Shah has turned them into such hooligans...I haven't signed any bond. We will take to the streets again; we will not be intimidated by people like Amit Shah and Modi. Throw us in jail not just once, but a hundred times—we do not fear your dictatorship. We will put an end to your dictatorship"
— ANI (@ANI) October 11, 2026
अभिजीत ने कहा, "उन्होंने मना कर दिया, यह कहते हुए कि वे फ़ोन नहीं ला सकते और मुझसे नंबर देने को कहा. मैंने उनसे कहा कि मुझे नंबर ठीक से याद नहीं है और उनसे कहा कि वे मुझे सिर्फ़ दो मिनट के लिए फ़ोन दे दें ताकि मैं नंबर निकालकर उन्हें दे सकूं. फिर भी, उन्होंने मुझे फोन नहीं दिया."
सीजेपी फाउंडर दीपके ने आगे कहा, "कानून के हिसाब से, मुझे अपने वकील को भी कॉल करने का अधिकार है. दिल्ली पुलिस ने इसकी भी इजाज़त नहीं दी; उन्होंने मुझे अपने वकील को कॉल नहीं करने दिया. मुझे अपने कज़िन को जो गांव में मेरी दादी के साथ रहता था, उसे कॉल करके पूछना था कि क्या हुआ और कैसे हुआ."
दीपके ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने फिर भी मुझे फ़ोन देने से मना कर दिया. आप इस बारे में क्या सोचते हैं? उन्होंने फिर भी मुझे कॉल नहीं करने दिया. सुबह 3:30 AM बजे, दिल्ली पुलिस आई और मुझसे कहा कि मैं अपने माता-पिता को फ़ोन करके बता दूं कि मुझे अरेस्ट कर लिया गया है. क्या हुआ था? इसके पीछे का इरादा क्या था? मुझे सुबह 3:30 बजे जगाना और मुझे अपने माता-पिता को फोन करने के लिए कहना - उन्हें भी जगाना - उन्हें बताने के लिए कि मैं गिरफ्तार हो गया हूं? मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने पूरे दिन मेरे माता-पिता को क्यों नहीं बताया कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है या मुझे कहां रखा गया है. आपने उन्हें दिन में क्यों नहीं बताया? आप मुझे यह 3:30 बजे क्यों बता रहे हैं? सुबह तक इंतजार क्यों नहीं करते? उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है. किस तरह की कानूनी प्रक्रिया के तहत किसी के माता-पिता को सुबह 3:30 बजे फोन करके यह सूचित करना पड़ता है कि उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है? मेरी दादी का स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हाल ही में निधन हो गया था; मेरे माता-पिता पहले से ही सदमे की स्थिति में थे."
LIVE: CP में भारी सुरक्षा, RAF का जारी है फ्लैग मार्च
दिल्ली के कनॉट प्लेस के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात है. RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान और दूसरे फोर्स ने इलाके में फ्लैग मार्च किया है.
#WATCH | Delhi: Heavy security deployed around the Connaught Place. RAF (Rapid Action Force) personnel and other forces carry out a flag march in the area. https://t.co/4NiCs3l4DW
— ANI (@ANI) October 11, 2026
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', सीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा गया?
सीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ दास ने कहा, यह सिर्फ युवाओं की नहीं बल्कि बाकी नागरिकों से भी जुड़ा है. वोटिंग का अधिकार छीना जा रहा है. ये 80 साल में सबसे बड़ी लड़ाई है और युवा आगे हैं.
सौरव ने कहा कि उन्होंने विदेशी फंडिंग का सुझाव देकर हमें बदनाम करने की कोशिश की. अब वे दिल्ली में पाबंदियां लगा रहे हैं. विरोध के खिलाफ खराब माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
वहीं सीजेपी के आशुतोष रांका ने कहा कि प्रोटेस्ट अभी भी जारी है. वॉलंटियर्स अभी भी मौजूद हैं. यह प्रोटेस्ट तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश इस्तीफा नहीं दे देते.
LIVE: दिल्ली से बैरिकेडिंग हटे, मेट्रो चले और इंटरनेट बंद नहीं होना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए लगाई बंदिशों पर सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को बड़ी टिप्पणी की. अदालत ने कहा कि पूरे शहर से बैरिकेडिंग हटनी चाहिए. इसकी बहुत जरूरत होने पर ही कहीं लगाया जाए. इसके अलावा शीर्ष अदालत ने मेट्रो के सामान्य संचालन की बात भी की. बेंच ने कहा कि दिल्ली में कहीं भी इंटरनेट बंद न किया जाए. अदालत ने इस दौरान यह भी कहा कि हमने पहले भी कहा था कि मेट्रो के संचालन पर रोक न लगे. इस पर आपने 57 स्टेशनों की बजाय 45 को ही बंद किया, लेकिन स्टेशन बंद रहे.
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच मौलिक अधिकारों की रक्षा पर कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य को कथित हिरासतों की परिस्थितियों, उनके तरीके और उनके कानूनी औचित्य के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा. कोर्ट ने यहा भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद-32 के तहत मौलिक अधिकारों की रक्षा और उनका प्रवर्तन सुनिश्चित करना उसका संवैधानिक दायित्व है.
LIVE: अभिजीत दीपके के माता-पिता के दावे पर आया पुलिस का बयान
दिल्ली पुलिस ने कहा, "अभिजीत की दादी के निधन की जानकारी उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ तुरंत दी गई थी. उन्हें अंतिम संस्कार के वक्त के बारे में भी बताया गया और मानवीय आधार पर उनके गृहनगर जाने के लिए हर संभव मदद की पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया."
LIVE: दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
दिल्ली मेट्रो रेल से जुड़े अवमानना के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा 'हमने आपकी दलील देख ली है. हमें यह भी पता है कि हमने उनसे मंगलवार तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी. हम यह करने का प्रस्ताव रखते हैं कि राज्य और जिन पर अवमानना का आरोप है, उनसे आपकी याचिका और स्टेटस रिपोर्ट पर जवाब दाखिल करने को कहा जाए. अब इस मामले में दिल्ली मेट्रो की तरफ से जवाब मांगा गया है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो से नक्शा भी मांगा है. कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मेट्रो सेवाएं सामान्य समय-सारणी के हिसाब से ही चलेगी.
LIVE: सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल के घर पहुंचे CJP लीडर्स
हिरासत और गिरफ्तारी से रिहा होने के बाद सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल के घर पहुंचे हैं.
LIVE: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद पहला बयान जारी किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपना पक्ष रखा और बताया कि कैसे उन्हें सुबह-सुबह सोते वक्त हिरासत में लिया गया था.
I was not arrested or detained, I was KIDNAPPED. Thank you for your support, here's the full story 👇 https://t.co/gcN8cAUOmY
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 11, 2026
LIVE: सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद CJP लीडर्स रिहा
दिल्ली कैंट के सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद सीजेपी लीडर्स अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया गया है.
LIVE: सीजेपी लीडर्स दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट में पेश किए गए
'कॉकरोच जनता पार्टी' के तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट में पेश किया गया है और कार्यवाही चल रही है.
#WATCH | Delhi: CJP leader Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das produced before the Executive Magistrate at Delhi Cantt Police Station after preventive arrest. https://t.co/wL1nt52zJA
— ANI (@ANI) October 11, 2026
LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से देर रात छोड़ा
10 अक्टूबर को हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया.
CJP नेताओं पर शांति भंग करने का आरोप
अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने धारा-107/51 यानी शांति भंग करने की आशंका में प्रीवेंटिव अरेस्ट किया है. तीनों को दिल्ली कैंट में स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्टेट का कोर्ट है, वहां पेश किया जाएगा.
अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर लिया है. कल तीनों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. लेकिन आज सुबह तीनों की गिरफ्तारी हुई है. आज तीनों को जज के सामने पेश किया जाएगा. कल तीनों नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया था. दिल्ली पुलिस ने कल तीनों को अलग-अलग जगहों पर रखा था. लेकिन रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Delhi CJP Protest LIVE: मेट्रो बंद करने और प्रोटेस्ट के दौरान हिरासत मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट आज दो याचिकाओं पर खास सुनवाई करेगा. ये याचिकाएं शनिवार को दिल्ली में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर लगी पाबंदियों से जुड़ी हैं. एक याचिका में सरकार के खिलाफ कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई है, और दूसरी याचिका 'हेबियस कॉर्पस' यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण से जुड़ी है, जिसमें विपक्षी नेताओं, वकीलों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने को चुनौती दी गई है.

चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच इन मामलों की सुनवाई करेगी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बावजूद कि विरोध प्रदर्शनों के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह से नहीं रोका जाना चाहिए, अधिकारियों ने दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद रखे और ट्रेन सेवाओं पर पाबंदियां जारी रखीं. दूसरी याचिका में विपक्षी नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिए जाने को चुनौती दी गई है और उनकी रिहाई की मांग की गई है.
अवमानना याचिका वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने दायर की है. उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की चेयरपर्सन डी. थारा को प्रतिवादी बनाया है.
LIVE: शनिवार को दिल्ली के 30 रास्तो पर डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए भी दिल्ली के 30 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया है. एडवाइजरी के मुताबिक, सुबह 6 बजे से राजधानी के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर डायवर्जन लागू किए जाएंगे, जिससे आवाजाही प्रभावित हो सकती है.
DELHI TRAFFIC POLICE ADVISORY In view of the law and order situation, traffic may be impacted on following stretches in Delhi on 11.10.2026. 1. Diversions Diversions will be enforced starting from 06:00 AM on 11.10.2026 depending upon prevailing situation. General public is informed that movement at following points and surrounding stretches might remain affected:- 1.Round About Shankar Road-Vande Matram ‘T’ Point towards New Delhi 2.Dhaula Kuan Flyover 3.Round About Jhandewalan 4.Round About Panchkuian 5.Round About Mandi House 6.Dr Dinesh Nandini Dalmia Chowk (W-Point) 7.Ram Charan Aggarwal Chowk (A-Point) 8.Minto Road/Deen Dayal Upadhyay Marg https://t.co/hLq6pNQgBG Nanak Chowk 10.Chemsford Road – Outer Circle Connaught Place T-Point 11.Bharion Road- MGM (Ring Road) T-Point 12.Lodhi Road Flyover 13.Round About Neela Gumbad 14.Madarsa T- Point 15.Round About Samrat Hotel 16.Sardar Patel Marg- Panchsheel Marg Crossing 17.Under Bhikaji Kama Place 18.Under Moti Bagh Flyover 19.Ring Road-San Martin Marg T-Point 20.Round About Ashoka Road – Jantar Mantar Road 21.Round About Windsor Palace 22.Tolstoy-Janpath Crossing 23.Round About Rail Bhawan 24.Jai Singh Road – Sansad Marg Crossing 25.Outer Circle Connaught Place -Barakhamba Road T-Point 26.Round About Gol Dak Khana 27.Round About Patel Chowk 28.Jai Singh Road – Ashoka Road T-Point 29.Round About RML Hospital 30.Outer Circle Connaught Place - Sansad Marg T-Point 2.Commuters’ Advisory & Recommendations •Plan in Advance: Please keep extra travel time in hand if heading towards railway stations, ISBTs, or the airport via New Delhi and Central Delhi. •Avoid Non-Essential Travel: Commuters are requested not to undertake non essential travel. •Dynamic Restrictions: Traffic management measures are dynamic and will be relaxed or regulated based on real-time ground assessment. 3.Stay Updated (Real-Time Information) For live updates, alternate routes, and continuous traffic alerts, please keep referring to official Delhi Traffic Police platforms: •Website: https://t.co/8CZTflQ8x7 •X (Twitter): @dtptraffic •Instagram : @dtptraffic •Facebook : @dtptraffic •Helpline Numbers: 1095 or 011-25844444 #DPTrafficAdvisory #DTPUpdates @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @DelhiPolice @OfficialDMRC @dtchq_delhi @tweetndmc @FBDPolice @gurgaonpolice @SonipatPolice @jhajjarpolice @ghaziabadpolice @CP_Noida @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 10, 2026
- शंकर रोड गोलचक्कर से वंदे मातरम टी-प्वाइंट (नई दिल्ली की ओर)
- धौला कुआं फ्लाईओवर
- झंडेवालान गोलचक्कर
- पंचकुइयां गोलचक्कर
- मंडी हाउस गोलचक्कर
- डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-प्वाइंट)
- राम चरण अग्रवाल चौक (A-प्वाइंट)
- मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
- गुरु नानक चौक
- चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-प्वाइंट
- भैरों रोड-MGM (रिंग रोड) टी-प्वाइंट
- लोधी रोड फ्लाईओवर
- नीला गुंबद गोलचक्कर
- मदरसा टी-प्वाइंट
- सम्राट होटल गोलचक्कर
- सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
- भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
- मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
- रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट
- अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर
- विंडसर पैलेस गोलचक्कर
- टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
- रेल भवन गोलचक्कर
- जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
- आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड टी-प्वाइंट
- गोल डाक खाना गोलचक्कर
- पटेल चौक गोलचक्कर
- जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-प्वाइंट
- आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर
- आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-प्वाइंट
LIVE: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के मद्देनजर हिरासत में लिए गए 3 हजार लोग रिहा
शनिवार को दिल्ली भर में करीब 3,000 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने यह कार्रवाई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के उस आह्वान के जवाब में की, जिसमें पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान किया था. हिरासत में लिए गए लोगों में चार पूर्व मुख्यमंत्री शामिल थे: AAP के अरविंद केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ममता बनर्जी, और वामपंथी नेता पिनाराई विजयन और माणिक सरकार. हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोगों को रात तक रिहा कर दिया गया, लेकिन सीजेपी के टॉप लीडर्स और यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत से छोड़ा नहीं किया.