बेहरोर : राजस्थान के बेहरोर से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने एक अनूठी पहल की है. राज्य सरकार और केंद्र की नीतियों के ख़िलाफ़ वह दौड़ लगा रहे हैं. सेट्रल पार्क में सुबह साढ़े सात बजे के उनकी ये दौड़ शुरू हुई है और 12 घंटे यानी शाम साढ़े सात बजे तक चलेगी. बलजीत यादव की मांग है कि राज्य सरकार पेपर लीक मामलों के साजिशकर्ताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई करे. बलजीत का कहना है कि बेरोजगारी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है और इसे रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कुछ भी नहीं कर रही है.
विधायक बलजीत यादव ने बताया, "मैं सिर्फ जनता के समर्थन में हूं. मैं किसी पार्टी के समर्थन में नहीं हूं. सरकार को कहा कि जनता का विकास करोगे, तो हम आपको समर्थन देंगे. जनता के हितों की अनदेखी करोगे, तो आपका कर्तव्य आपको याद दिलाएंगे. 4 साल से याद दिला रहा हूं. जब सरकार नहीं मानी थी, तो विरोध में दौड़ लगाई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बलजीत यादव इससे पहले भी विरोध स्वरूप दौड़ लगा चुके हैं. पिछले साल उन्होंने गहलोत सरकार से जयपुर कलेक्टर और रघुकुल विश्वविद्याल सीकर के मामले में फर्जी जांच रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. काला कपड़ा पहन कर उन्होंने जयपुर के सेंट्रल पार्क में 12 घंटे तक नॉन स्टॉप दौड़ लगाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं