विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2020

मेरा मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं, हत्या है : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या से नहीं, बल्कि हत्या से हुई है. उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार न्याय मांगता है और वे सीबीआई जांच के से संतुष्ट हैं.

मेरा मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं, हत्या है : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुशांत का परिवार CBI जांच से संतुष्ट है
  • सुशांत के परिवार से मिले अठावले
  • पिता और बहन से की मुलाकात
  • रिया से CBI ने की पूछताछ
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत आत्महत्या से नहीं, बल्कि हत्या से हुई है. उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार न्याय मांगता है और वे सीबीआई जांच के से संतुष्ट हैं. गौरतलब है कि एक केंद्रीय मंत्री का यह बयान इस केस को लेकर हो रही है बहस को और तेज कर सकता है. सुशांत सिंह राजपूत को चाहने वालों में एक बड़ा वर्ग यही मानकर चल रहा है कि यह केस हत्या का मामला है. कई विवादों और बयानों के बाद आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. सीबीआई ने भी केस को हाथ में लेते ही कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. 

इसी कड़ी में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पूछ-ताछ के लिए डीआरडीओ अतिथि गृह में पूछताछ कर रही है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह पहला मौका है जब अभिनेता की मौत के मामले में सीबीआई 28 वर्षीय रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. अधिकारी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे जांच टीम के समक्ष पेश होने के लिए एजेंसी ने तलब किया था.  उन्होंने बताया कि वो उपनगरीय सांता क्रूज स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह जाने के लिए सुबह 10 बजे अपने घर से निकलीं. 

सुशांत सिंह केस : लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती से CBI ने पूछे ये 10 सवाल- सूत्र

गुरुवार को एजेंसी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था. एजेंसी ने शौविक से आठ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ कर के उनका बयान दर्ज किया.  सीबीआई इस मामले में अब तक अभिनेता के साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, खाना बनाने वाले नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य से पूछताछ कर चुकी है. 

पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता साफ कर दिया था. राजपूत के पिता ने पटना में रिया और अन्य पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. 34 वर्षीय अभिनेता 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में फांसी से लटके हुए मिले थे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Minister Ramdas Athawale, Sushant Singh Rajput's Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com