विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2019

NDTV से बोले केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, सिंगल यूज प्लास्टिक पर चरणबद्ध तरीके से लगेगी रोक

एनडीटीवी से खास बातचीत के दौरान राम विलास पासवान ने कहा कि सरकार प्लान और काम, दोनों एक साथ करने में विश्वास रखती है.

Also Read in
राम विलास पासवान ने कहा कि सरकार प्लान और काम, दोनों एक साथ करने में विश्वास रखती है.
नई दिल्ली:

एक बार इस्तेमाल कर फेंके जाने वाले यानी सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. सरकार के स्तर पर युद्ध स्तर पर काम हो रहा है. पीएम मोदी के आह्वान के बाद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री राम विलास पासवान प्लास्टिक का विकल्प तलाशने और सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं. एनडीटीवी से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार प्लान और काम, दोनों एक साथ करने में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारे के बाद न सिर्फ भारत को फायदा मिलेगा, बल्कि पूरी दुनिया को इसका लाभ हो. चरणबद्ध तरीके से सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाया जाएगा.  

नीतीश कुमार ही बिहार में NDA का चेहरा बने रहेंगे : रामविलास पासवान

राम विलास पासवान ने साफ किया कि किसी भी स्तर पर लोगों के स्वास्थ के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मोदी सरकार ने मन बना लिया है कि प्लास्टिक को बैन करना है तो वह होकर रहेगा. प्लास्टिक के विकल्प और इसे बैन करने से नौकरियों पर खतरे और अन्य परेशानियों पर राम विलास पासवान ने कहा कि अगर एक विकल्प बंद होता है तो दूसरा खुलेगा. यदि सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगेगा तो इसका जो विकल्प तैयार होगा, उससे भी रोजगार पैदा होगा. प्लास्टिक के विकल्पों को लेकर बातचीत हो रही है.  

सुशील मोदी के बाद अब रामविलास पासवान भी बोले- नीतीश हैं एनडीए का चेहरा और रहेंगे

राम विलास पासवान से जब यह पूछा गया है कि आखिर प्लास्टिक के प्रोडक्शन को ही क्यों बंद नहीं किया जाता है, तो उन्होंने कहा कि यह स्वभाविक है कि कोई वस्तु जबतक मार्केट में आती रहेगी, लोग खरीदते रहेंगे. हमें दोनों स्तर पर काम करना होगा. साथ ही री-साइकिलिंग पर भी ध्यान देना होगा. दूसरे देशों में री-साइकिलिंग पर विशेष जोर है. उन्होंने कहा कि साल-डेढ़ साल के अंदर प्लास्टिक का विकल्प तलाश लेंगे. इस पर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं. 15 तारीख तक लिखित में जवाब आ जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Vilas Paswan, Single Use Plastic, Single Use Plastic Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com