विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी में भारी बारिश के कारण अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई. दमकल और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चला रही हैं.

दिल्ली में भारी बारिश के कारण रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई
NDTV

Delhi Building Collapse News: देशभर में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई. इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर 

हादसे के बाद दमकल विभाग को शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट पर घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं. दमकलकर्मी, पुलिस और अन्य राहत एजेंसियां मलबा हटाकर संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. देश में भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. राजधानी दिल्ली में भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं. 

खबर अपडेट की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

मानसून ने पकड़ी रफ्तार; MP में अति भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-मुंबई पर भी असर, यहां दिखेगा मौसम का कहर

सूरत में बारिश का महाकहर: 14 इंच बारिश से शहर बेहाल, 1200 लोगों का रेस्क्यू

मुंबई में आज शाम हाईटाइड का अलर्ट, समुद्र किनारे न जाएं, बारिश से ठाणे और पालघर का हाल भी देख लें


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Building Collapse, Delhi Rain, Rohini News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com