मध्य प्रदेश सरकार की तीन दिन बाद आने वाली संभावित नई शराब नीति से पहले भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने इसमें नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली शामिल करने की मांग को लेकर यहां शराब की एक दुकान के सामने मंदिर में 31 जनवरी तक डेरा डाल लिया है. पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करने वालीं उमा भारती लंबे समय से नशामुक्ति को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश की शराब नीति में बदलाव कर नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू करने की मांग कर रही हैं.
"मैंने कभी नहीं कहा कि पूर्ण शराबबंदी होनी चाहिए"
उमा भारती शनिवार दोपहर भोपाल के अयोध्या नगर तिराहे स्थित एक मंदिर पहुंचीं. यहां उन्होंने घोषणा की कि वह 31 जनवरी को राज्य सरकार की नई शराब नीति के ऐलान के इंतजार में अगले तीन दिनों तक इसी मंदिर में रहेंगी और यहीं बैठकर इसको सुनेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं कहा कि पूर्ण शराबबंदी होनी चाहिए. मैंने कहा था कि अगर यह मेरे नियंत्रण में रहता तो मैं पूर्ण शराबबंदी लागू करती. मुझे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पूरा भरोसा है. मैं 31 जनवरी को नई शराब नीति के बारे में फैसले का इंतजार करूंगी.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दो दिन पहले की थी घोषणा
भाजपा नेता ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनके रुख से कांग्रेस को फायदा हो. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नीत प्रदेश सरकार नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू करती है तो भाजपा 2003 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की तरह इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपनी रिकॉर्ड जीत को दोहराएगी. मालूम हो कि मुख्यमंत्री चौहान ने दो दिन पहले 74वें गणतंत्र दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘हम नई शराब नीति लाने वाले हैं. उसमें नशे की आदत को हतोत्साहित करने का भरपूर प्रयास करेंगे.
यह भी पढ़ें-
उत्तर-पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज़ सतही हवा चलने और बारिश की संभावना
"1962 में...": राहुल गांधी के लद्दाख में 'जमीन खोने' वाले बयान पर एस जयशंकर का पलटवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं