मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आज आग लग गई, जिसे बुझा लिया गया. इस हादसे में पुजारी समेत 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि आरती के दौरान जल रहे कपूर और गुलाल डालने से आग पकड़ी. समय रहते आग पर काबू पा लियागया. हालांकि घटना के दौरान अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. घटना की जानकारी देते हुए उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. आपको बता दें कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त सीएम डॉ. मोहन यादव के पुत्र वैभव और बेटी डॉक्टर आकांक्षा नंदी हाल में बैठकर बाबा की आराधना कर रहे थे.
ऐसे हुआ ये हादसा
बता दें कि गर्भगृह की दीवार और छत पर चांदी की परत चढ़ी हुई है. होली पर बाबा महाकाल गुलाल चढ़ाया जाता है वह पुजारी भी एक-दूसरे पर रंग डालते हैं. इन रंगों से गर्भगृह की दीवार खराब न हो इसलिए शिवलिंग के ऊपर इस वर्ष प्लास्टिक का फ्लेक्स लगाया गया था.गर्भगृह में एक-दूसरे पर रंग डालने के दौरान गुलाल आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गिर गया जिससे कपूर भभका और फ्लैक्स ने आग पकड़ ली, हालांकि आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पीएम मोदी ने की घायलों के जल्द ठीक होने की कामना
इस पर पीएम मोदी की ओर से भी ट्वीट किया गया है.एक्स पर PMO से लिखा गया है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देख-रेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.
अमित शाह ने की सीएम से बात
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करके घटना की जानकारी ली है.अमित शाह ने X पर लिखा कि उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी से बात कर जानकारी ली. स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है. मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
फूलों की होली से हुई थी शुरुआत
बता दें कि विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर के आंगन में रविवार शाम को ही होली पर्व की शुरुआत हो गई थी.संध्या आरती में हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के साथ गुलाल से होली खेली थी.इसके बाद महाकाल प्रांगण में होलिका दहन किया गया था. रविवार को भस्म आरती में भक्तों ने 51 क्विंटल फूलों के साथ होली खेलकर पर्व की शुरुआत की थी.बता दें कि दोपहर में महाकाल मंडप में बाबा महाकाल ने माता पार्वती के साथ अपनी भूत प्रेत की सेना के साथ नाचते-गाते जमकर होली खेली थी.
भगदड़ में हुई थी 35 लोगों की मौत
बता दें कि करीब 30 साल पहले महाकाल मंदिर में भगदड़ मच गई थी. उस दौरान करीब 35 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद एक बार मंदिर प्रांगण में पेड़ गिरने से भी दो लोगों की मौत हुई थी.
महाकाल को लेकर ये है मान्यता
महाकालेश्वर मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है.पुराणों, महाभारत और कालिदास की रचनाओं में भी इस मंदिर का मनोहर वर्णन मिलता है. महाकाल मंदिर में ड्रेस कोड लागू है. पुरुष धोती और महिलाएं साड़ी पहनकर दर्शन करती हैं.महाकाल को लेकर एक मान्यता भी है. बाबा महाकाल को उज्जैन का राजा धिराज माना जाता है. बाबा महाकाल के नगर में कोई भी दो राजा राज में नहीं रह सकते. अगर ऐसा हुआ तो यहां रात ठहरने वाले के हाथ से सत्ता चली जाएगी ऐसा कहा जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं