- महाशिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है.
- भगवान के दर्शन की समय अवधि बढ़ाई गई.
- मनाया जाएगा महापर्व.
Mahashivratri 2024: फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है. वर्ष 2024 में 8 मार्च शुक्रवार का महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. महाशिवरात्रि के दिन भक्त व्रत रखने के साथ साथ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए उमड़ पड़ते हैं. उज्जैन (Ujjain) का महाकालेरवर मंदिर प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है और महाकाल मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त महाकालेश्वर (Mahakaleshwa) का दर्शन करने पहुंचते हैं. भक्तों की संख्या के कारण मंदिर समिति महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष व्यवस्था करती है. जानिए इस बार महाशिवरात्रि पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में क्या खास व्यवस्था की गई है.

44 घंटे 30 मिनट तक देंगे भगवान दर्शन
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है. भक्तों की संख्या के कारण इस बार मंदिर समिति ने महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए ज्यादा समय की व्यवस्था की है. महाशिवरात्रि पर भक्त 44 घंटे 30 मिनट तक महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर सकेंगे.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
वीआईपी पास पर बारकोड
मंदिर समिति वीआईपी कार्ड पर बार कोड की व्यवस्था कर रही है. कार्ड को प्रवेश द्वार पर स्कैन करवा कर भक्त दर्शन कर सकेंगे. मंदिर समिति को अनुमान है कि इस वर्ष 15 लाख भक्त महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं.
विशेष पूजा
महाकालेश्वर मंदिर में 29 फरवरी से 9 मार्च तक महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा. इसमें सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक भगवान महाकाल की विशेष पूजा होगी. इस समय भक्तों के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. 29 फरवरी से 9 मार्च तक शाम के समय महाकालेश्वर का विशेष श्रृंगार किया जाएगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं