विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2022

इंजन में खराबी के बाद गो फर्स्ट के मुंबई-लेह, श्रीनगर-दिल्ली जाने वाले दो विमानों को उड़ान भरने से रोका गया

पिछले तीन दिनों में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरक्षित हवाई यात्रा सुनिश्चित करने के मुद्दे को लेकर विमानन कंपनियों, अपने मंत्रालय के अधिकारियों और डीजीसीए अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं.

इंजन में खराबी के बाद गो फर्स्ट के मुंबई-लेह, श्रीनगर-दिल्ली जाने वाले दो विमानों को उड़ान भरने से रोका गया
इंजन में खराबी की वजह से गो फर्स्ट के दो विमानों को परिचालन से हटाया गया (प्रतीकात्मक फोटो)

गो फर्स्ट की मुंबई-लेह और श्रीनगर-दिल्ली उड़ान के इंजन में खराबी आने के कारण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को दोनों विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया. अधिकारियों ने कहा कि डीजीसीए दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है और नियामक से मंजूरी मिलने के बाद ही दोनों विमान उड़ान भर सकेंगे. उन्होंने बताया कि इंजन संख्या दो में खराबी की सूचना के बाद गो फर्स्ट की मुंबई-लेह उड़ान को दिल्ली की तरफ मोड़ दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह, कंपनी की श्रीनगर-दिल्ली उड़ान के इंजन संख्या दो में भी बीच हवा में खराबी का पता चलने के बाद उसे श्रीनगर लौटने का निर्देश दिया गया.

गो फर्स्ट ने दोनों घटनाओं के संबंध में बयान देने के ‘पीटीआई-भाषा' के आग्रह का कोई जवाब नहीं दिया.

बीते एक महीने में भारतीय विमानन कंपनियों की उड़ानों में तकनीकी खराबी के कई मामले सामने आए हैं. पिछले तीन दिनों में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरक्षित हवाई यात्रा सुनिश्चित करने के मुद्दे को लेकर विमानन कंपनियों, अपने मंत्रालय के अधिकारियों और डीजीसीए अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं.

ये Video भी देखें :स्पेन : ट्रेन में बैठे पैसेंजर्स जंगल में आग की लपटों में घिरे, कैमरे में कैद हुआ नज़ारा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Planes Grounded, Mumbai-Leh Flight, Srinagar-Delhi Flights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com