झारखंड (Jharkhand) धनबाद में एक जज को ऑटो रिक्शा से कुचलकर जान से मारने के मामले में ठीक एक साल बाद रांची की सीबीआई की विशेष अदालत (CBI special court) ने दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी पाया है. कोर्ट अगले हफ्ते सजा का ऐलान करेगा. झारखंड हाई कोर्ट हिट एंड रन मामले की जांच की निगरानी कर रहा था. मामले में सुनवाई इसी फरवरी में शुरू हुई थी. विशेष अदालत ने धनबाद के दिगवाडीह के दो आरोपियों, ड्राइवर राहुल वर्मा और उनके साथी लखन वर्मा के खिलाफ जज की हत्या के आरोप तय किए थे. हत्या के लगभग एक महीने बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें जमानत नहीं दी गई.
क्या था मामला
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश 49 वर्षीय उत्तम आनंद, 28 जुलाई, 2021 को सुबह करीब 5 बजे सैर पर निकले थे. सुरक्षा कैमरे के फुटेज से पता चला कि वह काफी चौड़ी सड़क के एक तरफ जॉगिंग कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा ने उनको जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया. इसके बाद जज की मौत हो गई थी.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
जज धनबाद में माफिया जुड़ी हत्याओं के कई मामलों को देख रहे थे. उन्होंने दो गैंगस्टरों की जमानत भी खारिज कर दी थी. वह एक विधायक के करीबी से जुड़े एक हत्या के मामले की भी सुनवाई कर रहे थे. यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी हत्या के दो दिन बाद इस मामले को अपने हाथ में लेते हुए कहा था कि इसके "व्यापक प्रभाव" हैं. इसके बाद राज्य सरकार ने मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया था, जिसने 4 अगस्त को जांच अपने हाछ में थी और लगभग दो महीने बाद अपनी चार्जशीट दाखिल की.
ये भी पढ़ें:
- कांग्रेस नेता की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर ज़ोरदार हंगामा, सोनिया गांधी ने कहा - "वह माफी मांग चुके हैं..."
- 'राष्ट्रपत्नी' विवाद : जब सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से कहा, "Don't talk to me..."
- NASA को मंगल पर मिली "नूडल-जैसी" रहस्यमयी चीज़, इंटरनेट के लिए बनी पहेली
"अचानक निकल गया, चूक हो गई": 'राष्ट्रपत्नी' विवाद पर अधीर रंजन चौधरी की सफाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं