नई दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में आयोजित जागरण के दौरान हुए हादसे के मामले में मंगलवार को दो आयोजकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को एक जागरण के दौरान हुई जब कार्यक्रम स्थल पर बना लकड़ी का मंच गिर गया. इसमें 49 वर्षीय टीना की मौत हो गई और अन्य 17 लोग घायल हो गए.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तुगलकाबाद निवासी सतीश कुमार (38) और कालकाजी के अनुज मित्तल (43) के रूप में हुई है. कालकाजी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 337 (ऐसे कृत्य से चोट पहुंचाना जो दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालता है), 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्रों के अनुसार, जागरण में 1,600 से अधिक लोग शामिल हुए और गायक बी प्राक ने भी कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी. गायक इस हादसे से पहले ही कार्यक्रम स्थल से चले गए थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं