विज्ञापन

बवाल के बाद NTA में बड़ा बदलाव, दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर्स किए गए नियुक्त

पेपर लीक होने के कारण तीन मई को आयोजित यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी. देश भर में एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था.

बवाल के बाद NTA में बड़ा बदलाव, दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर्स किए गए नियुक्त
  • सरकार ने नीट पेपर लीक मामले की जांच के बीच एनटीए में दो संयुक्त सचिवों और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की.
  • अनुजा बापट और रुचिता विज को पांच वर्ष के लिए एनटीए में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.
  • आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगड़िया को एनटीए में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार ने नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से सवालों के घेरे में आई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में शनिवार को दो संयुक्त सचिवों और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की. कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, भारतीय सांख्यिकी सेवा की 1998 बैच की अधिकारी अनुजा बापट और भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) की 2004 बैच की अधिकारी रुचिता विज पांच साल के लिए एनटीए में संयुक्त सचिव होंगी.

मंत्रालय ने एक अलग आदेश में कहा कि भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के अधिकारी आकाश जैन और भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा के अधिकारी आदित्य राजेंद्र भोजगड़िया को एनटीए में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) का पेपर लीक होने के प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की हैं.

पेपर लीक होने के कारण तीन मई को आयोजित यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी. देश भर में एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले ने एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीबीआई की जांच में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से परीक्षा पेपर लीक करने में सक्रिय था.

ये भी पढ़ें : चांदी पर सरकार का बड़ा एक्शन, आयात पर बढ़ाई सख्ती, नियम में बड़ा बदलाव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com