विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2020

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकी ढेर, जवान घायल

आतंकवादियों को समर्पण करने का मौका दिया गया और स्थानीय बुजुर्गों के माध्यम से बार-बार उनसे अपील की गई लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकी ढेर, जवान घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के आरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों को समर्पण करने का मौका दिया गया और स्थानीय बुजुर्गों के माध्यम से बार-बार उनसे अपील की गई. हालांकि सुरक्षाकर्मी जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. उन्होंने बताया कि उनके शव मुठभेड़ स्थल पर मिले हैं.

अधिकारी के अनुसार मारा गया एक आतंकवादी विदेशी था और उसकी पहचान अली भाई उर्फ हैदर के रूप में हुई है तथा दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है. वे प्रतिबंधित हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े थे.

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है और इसे आगे जांच के लिए केस रिकॉर्ड में ले लिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Hizbul Terrorists Killed, Soldier Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com