विज्ञापन
This Article is From May 06, 2018

यौन उत्पीड़न की वजह से यूपी में दो लड़कियों ने स्कूल जाना छोड़ा 

पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

यौन उत्पीड़न की वजह से यूपी में दो लड़कियों ने स्कूल जाना छोड़ा 
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश के शामली जिले में दो लड़कियों ने एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए स्कूल जाना छोड़ दिया है. क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कक्षा नौंवी की इन दोनों छात्राओं ने आरोप लगाया है कि सिंभाल्का गांव में स्कूल से घर लौटते समय आरोपी ने कई बार उन्हें परेशान किया. ये दोनों नाबालिग हैं और रिश्ते में बहनें हैं. उनके अभिभावक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बार बार यौन उत्पीड़न होने के कारण उनकी बेटियों ने कुछ दिन पहले स्कूल जाना छोड़ दिया. यह विद्यालय सरकारी सहायताप्राप्त है.

यह भी पढ़ें: Air India की एयर होस्टेस ने पायलट पर उड़ान के दौरान छेड़छाड़ का लगाया आरोप

पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार (22) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य घटना में झिझाना थानाक्षेत्र में एक किशोर ने दो साल की एक बच्ची से कथित रुप से बलात्कार करने का प्रयास किया. थानाधिकारी एम एस गिल के अनुसार यह वारदात कल हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे पकड़ लिया है. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Girls Left School Because Of Molestation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com