विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2021

ट्विटर ने किसान आंदोलन से संबंधित भ्रामक ट्वीटों को लेकर कई अकाउंट को कुछ देर तक ब्लॉक करने के बाद बहाल किया

ट्विटर ने सोमवार को कुछ देर तक ब्लॉक रखने के बाद कई हैंडल को बहाल कर दिया है. सरकार ने ट्विटर से 250 हैंडल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था, जिन पर किसान आंदोलन से संबंधित कथित रूप से "झूठे और भड़काऊ सामग्री" पोस्ट की गई थी.

ट्विटर ने किसान आंदोलन से संबंधित भ्रामक ट्वीटों को लेकर कई अकाउंट को कुछ देर तक ब्लॉक करने के बाद बहाल किया
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

ट्विटर ने सोमवार को कुछ देर तक ब्लॉक रखने के बाद कई हैंडल को बहाल कर दिया है. सरकार ने ट्विटर से 250 हैंडल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था, जिन पर किसान आंदोलन से संबंधित कथित रूप से "झूठे और भड़काऊ सामग्री" पोस्ट की गई थी. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.ब्लॉक किए गए अकाउंट में किसान एकता मोर्चा और बीकेयू एकता उग्राहा के अकाउंट भी शामिल थे, जिनके हजारों फॉलोअर हैं और जारी विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार, "ट्विटर ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक वैध कानूनी नोटिस पर अपनी 'कंट्री विथहेल्ड कंटेंट' नीति के तहत कुछ हैंडल को ब्लॉक कर दिया था." हालाँकि, सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद ट्विटर ने इन अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twitter, Social Media, Farm Laws
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com