विज्ञापन

एक्ट्रेस मॉडल ट्विशा शर्मा की 5 फोटो, फांसी पर लटकने से पहले मां को किया मैसेज- मैं फंस गई हूं...

एक्ट्रेस ने साल 2025 में भोपाल के रहने वाले समर्थ सिंह से शादी की थी. दोनों की मुलाकात किसी ऑनलाइन एप से हुई बताई जा रही है. ट्विशा के आखिरी मैसेजेस से पता चलता है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं था.

एक्ट्रेस मॉडल ट्विशा शर्मा की 5 फोटो, फांसी पर लटकने से पहले मां को किया मैसेज- मैं फंस गई हूं...
कौन हैं ट्विशा शर्मा?
Social Media
नई दिल्ली:

ट्विशा शर्मा का खुदकुशी केस दिन बा दिन पेचीदा होता जा रहा है. 12 मई को ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी फांसी के फंदे से लटकी मिली थी. पोस्टमार्टम में पता चला कि मौत की वजह भले ही सुसाइड रही हो लेकिन उनके शरीर पर चोटों के निशान थे. ट्विशा नोएडा की रहने वाली थीं और उन्होंने भोपाल के रहने वाले वकील समर्थ सिंह से 2025 में ही शादी की थी. ट्विशा के एजुकेशनल बैग्राउंड की बात करें तो उनके पास एमबीए की डिग्री थी. उन्होंने शादी से पहले कई साल दिल्ली में नौकरी की. 2012 में ट्विशा मिस पुणे रह चुकी थीं. उन्हें मॉडलिंग का शौक था और यही शौक उन्हें  फिल्मी दुनिया तक लेकर गया. उनके बारे में मौजूद जानकारी के मुताबिक वे तेलुगू फिल्म मुग्गुरु मोनागल्लु में नजर आई थीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ट्विशा के अन वैरिफाइड लिंक्डइन प्रोफाइल से भी उनके बारे में कई बातें पता चलती हैं. ट्विशा ने उसमे हाईलाइट किया कि वे कई कमर्शियल्स और रीजनल फिल्मों में काम कर चुकी थीं. इसके अलावा उन्हें फिल्म मेकिंग में दिलचस्पी थी. पढ़ाई को लेकर दी गई डिटेल में बताया गया था कि उन्होंने साल 2014 में सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से बीबीए की डिग्री ली थी.

Latest and Breaking News on NDTV

मां को आखिरी मैसेज

मौत के बाद जारी हुए ट्विशा की व्हाट्सऐप चैट्स में खुलासा हुआ कि ट्विशा ने अपनी मां को मैसेज भेजा था कि वह एक खराब रिश्ते में फंस गई हैं और उनका शोषण हो रहा है. 33 साल की ट्विशा मानसिक तौर पर काफी परेशान थीं और अपनी मां से आकर उन्हें ले जाने को कहा था.  NDTV को मिली चैट के मुताबिक ट्विशा ने 30 अप्रैल को अपनी मां से एक सवाल पूछा कि उसे भोपाल क्यों भेजा गया है. ट्विशा ने आरोप लगाया कि भोपाल एयरपोर्ट से घर जाते समय उसके पति समर्थ ने एक शब्द भी नहीं कहा. उन्होंने अपनी मां को लिखा, "मुझे क्यों भेजा यहां. यह यहां बात ही नहीं कर रहा है." उसने आगे कहा, "भोपाल बुलाकर फिर से सब नाटक किया." जिससे पता चलता है कि कपल के बीच कुछ दिक्कतें चल रही थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

उसने एक और मैसेज में लिखा, "मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी." ट्विशा शर्मा के भेजे गए आखिरी मैसेज सामने आए हैं जिनमें उसकी मौत से पहले के दिनों में चिंता, इमोशनल परेशानी और "फंसे" होने की फीलिंग के इशारे दिख रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

 यह भी पढ़ें: 90 के दशक का चमकता सितारा, एक हादसे ने तबाह किया अच्छा खासा करियर, अब कहां हैं चंद्रचूड़ सिंह? करते क्या हैं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com