विज्ञापन

ट्विशा शर्मा केस: उस दिन हुआ था? CBI ने ये जानने के लिए 'टनल व्यू' मेथड का किया इस्तेमाल, आखिर ये है क्या

ट्विशा शर्मा केस: मौत से पहले क्या कुछ हुआ थ? CBI ने ये जानने के लिए 'टनल व्यू' मेथड का किया इस्तेमाल, आखिर ये है क्या?

ट्विशा शर्मा केस: उस दिन हुआ था? CBI ने ये जानने के लिए 'टनल व्यू' मेथड का किया इस्तेमाल, आखिर ये है क्या
  • सीबीआई भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच कर रही है और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है.
  • एजेंसी ने कटारा हिल्स में ट्विशा के अंतिम घंटों का पुनर्निर्माण करने के लिए टनल व्यू तकनीक का उपयोग किया.
  • मामले को दोबारा दर्ज कर सभी पुलिस दस्तावेज, फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड सीबीआई ने अपने पास लिए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है और एजेंसी मामले की सच्चाई जानने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है. CBI टीम भोपाल पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर रही है और घर के हर हिस्से की जांच कर यह समझने की कोशिश कर रही है कि घटना वाले दिन क्या हुआ था.

CBI ने कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा शर्मा के अंतिम घंटों को फिर से रचने के लिए 'टनल व्यू' जांच पद्धति का इस्तेमाल किया.  बता दें कि CBI जैसी एजेंसियां किसी अपराध या दुर्घटना के अंतिम क्षणों को बारीकी से रीक्रिएट करने के लिए इस हाई-टेक तकनीक का उपयोग करती हैं. इसमें घटना स्थल का एक वर्चुअल 3D वॉक-थ्रू मॉडल तैयार किया जाता है.

सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल की बारीकी से जांच

CBI ने मामले को दोबारा दर्ज कर लिया है और पुलिस से सभी दस्तावेज, फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत अपने पास लेकर नई जांच शुरू की. जांच एजेंसी घर का पूरा वर्चुअल री-कंस्ट्रक्शन कर रही है, ताकि ट्विशा के आखिरी समय की हर गतिविधि को समझा जा सके और यह पता लगाया जा सके कि कौन कब घर में आया या गया. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और इंटरनेट रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है.

सीबीआई संदिग्ध समय, गतिविधियों और लोगों के बयानों में अंतर को भी जांच रही है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं किसी डिजिटल सबूत के साथ छेड़छाड़ तो नहीं हुई. इस जांच का मुख्य मकसद ट्विशा की मौत से पहले की पूरी घटनाक्रम को मिनट-दर-मिनट समझना और यह तय करना है कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह है.

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजरन आने पर परिवार ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग और लगातार उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद भोपाल पुलिस ने 15 मई को दहेज मृत्यु और क्रूरता से जुड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें : ट्विशा के पिता ने NDTV और कोर्ट को कहा थैंक्यू, गिरिबाला की बेल अर्जी खारिज होने को बताया बड़ी जीत


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com