विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2024

युवक की अभद्र टिप्पणी और अनचाही कॉल से परेशान हो कर युवती ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

युवक, युवती के बारे में इंस्टाग्राम पर भी अभद्र टिप्पणी कर रहा था. इस वजह से कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी. उसने अपने परिजनों को इन सभी चीजों के बारे में बताया था.

युवक की अभद्र टिप्पणी और अनचाही कॉल से परेशान हो कर युवती ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

अनचाही कॉल और अभद्र टिप्पणियों से आहत युवती ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना की रहने वाली 22 साल की युवती नोएडा के सेक्टर 144 में रह रही थी. युवती एक निजी कंपनी में काम करती थी. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक और युवती पहले से ही एक दूसरे को जानते थे. युवती के पिता के मुताबिक हरियाणा का रहने वाला इरफान आए दिन उसे कॉल कर के परेशान करता था. 

युवक, युवती के बारे में इंस्टाग्राम पर भी अभद्र टिप्पणी कर रहा था. इस वजह से कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी. उसने अपने परिजनों को इन सभी चीजों के बारे में बताया था. इरफान की हरकत से परेशान होकर 29 अक्तूबर को बेटी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली. 

सेक्टर-142 थाने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान के इंस्टाग्राम और कॉल रिकॉर्ड की भी पुलिस अधिक जानकारी के लिए जांच कर रही है. परिजनों के बताने पर ही इरफान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. 

पुलिस सभी बयानों और सबूतों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है.

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suicide, Noida Police, Instagram, Noida News In Hindi, Latest Noida News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com