विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2017

भारत के 10 बड़े ट्रेन हादसों पर एक नजर

हरिद्वार से पुरी के बीच चलने वाली कलिंग उत्‍कल एक्‍सप्रेस शनिवार को मुजफ्फरनगर के खतौली के पास हादसे का शिकार हो गई.

भारत के 10 बड़े ट्रेन हादसों पर एक नजर
पिछले साल नवंबर 2016 में कानपुर देहात में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे थे...
नई दिल्ली:
  1. पिछले साल 20 नवंबर 2016 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 100 से ज्यादा यात्रियों की मौत जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
  2.  28 मई, 2010 : पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में नक्सली हमले में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पटरी से उतरी. इस हादसे में कम से कम 170 लोगों की मौत हुई थी.
  3. 20 सितंबर 2010: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकराई. इस टक्कर में 33 लोगों की जान चली गई और 160 से ज़्यादा लोग घायल हुए.
  4. अगस्त 2008: सिकंदराबाद से काकिनाडा जा रही गौतमी एक्सप्रेस में देर रात आग लगी. इसके कारण 32 लोग मारे गए और कई घायल हुए.
  5. 21 अप्रैल 2005: गुजरात में वडोदरा के पास साबरमती एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए. जून,2003 में महाराष्ट्र में हुई रेल दुर्घटना में 51 लोग मारे गए थे और अनेक घायल हुए.
  6. 09 सिंतबर, 2002 : बिहार के औरंगाबाद जिले में हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे धावी नदी में गिरे, 100 से ज्यादा यात्रियों की मौत. 150 से ज्यादा घायल हुए.
  7. 02 अगस्त, 1999 : असम के गायसल में करीब 2,500 यात्रियों को लेकर जा रही दो ट्रेनें आपस में टकरायीं, कम से कम 250 लोगों की मौत.
  8. 26 नवंबर, 1998 : पंजाब के खन्ना में जम्मू-तवी-सियालदह एक्सप्रेस फ्रंटियर मेल के पटरी से उतरे डिब्बों से टकराने पर कम से कम 212 लोगों की मौत.
  9. 14 सितंबर, 1997 : मध्यप्रदेश के बिलासपुर में अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस के पांच डिब्बे नदी में गिरे, 81 लोगों की मौत.
  10. इसी तरह 20 अगस्त, 1995 : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने कालिंदी एक्सप्रेस को टक्कर मारी, 400 लोगों की मौत.

VIDEO : उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utkal Exprees Derails
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com