दिल्ली पुलिस ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाते हुए अपने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया. आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक कोरियाई नागरिक से 5000 रुपये का जुर्माना वसूला और उस शख्स को जुर्माने की कोई रसीद भी नहीं दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है. वीडियो में नजर आ रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पहचान महेश चंद के रूप में हुई है.
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी कोरियाई शख्स से यातायात के उल्लंघन के लिए 5000 रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर देने के लिए कहता है. हालांकि वह शख्स 500 रुपये की पेशकश करता है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी उस कोरियाई व्यक्ति को 500 रुपये नहीं बल्कि 5000 रुपये देने के लिए समझाता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि वह शख्स तुरंत ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मनचाही राशि को सौंप देता है. रुपये लेने के बाद दोनों हाथ मिलाते हैं.
इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज ट्वीट किया, "सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे संबंधित अधिकारी को जांच होने तक सस्पेंड कर दिया गया है." साथ ही पुलिस ने आगे कहा, "भ्रष्टाचार के प्रति दिल्ली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है."
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने इस मामले में पूछताछ के दौरान अपना बचाव किया है. ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कहा कि वो चालान की रसीद देने वाला था, लेकिन इसी बीच कार चालक वहां से चला गया.
ये भी पढ़ें:
* भोजपुरी कलाकार के साथ गुरुग्राम के होटल में रेप, पुलिस ने दर्ज किया केस
* इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में 8 थानों में FIR दर्ज
* नोएडा किशोर की घर में हत्या, 25 लाख नकद भी गायब: पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं