विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2023

भोजपुरी कलाकार के साथ गुरुग्राम के होटल में रेप, पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला ने आरोप लगाया, “ जब मैं होटल पहुंची तो महेश ने पहले से ही एक कमरा बुक कर रखा था जहां वह मुझे ले गया और कुछ सवाल पूछने के बाद शराब पीने लगा. इसके बाद जब मैं जाने लगी तो उसने मेरे साथ जबरदस्ती की और बलात्कार किया.”

भोजपुरी कलाकार के साथ गुरुग्राम के होटल में रेप, पुलिस ने दर्ज किया केस
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुरुग्राम: हरियाणा में गुरुग्राम के एक होटल में 24 वर्षीय भोजपुरी कलाकार के साथ उसके ‘इंस्टाग्राम' मित्र ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार भोजपुरी कलाकार को साक्षात्कार लेने के बहाने से होटल बुलाया गया था. पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह एक भोजपुरी कलाकार है और फिलहाल दिल्ली में रहती है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं जहां वह नियमित रूप से अपने वीडियो पोस्ट करती है. पुलिस के अनुसार, उसने शिकायत में कहा है, “ कुछ दिन पहले मैं इंस्टाग्राम के जरिए महेश पांडे नाम के शख्स के संपर्क में आई, जिसने मुझे भोजपुरी फिल्म जगत में काम की पेशकश की. 29 जून को उसने मुझे साक्षात्कार के बहाने गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके के एक होटल में बुलाया.”

महिला ने आरोप लगाया, “ जब मैं होटल पहुंची तो महेश ने पहले से ही एक कमरा बुक कर रखा था जहां वह मुझे ले गया और कुछ सवाल पूछने के बाद शराब पीने लगा. इसके बाद जब मैं जाने लगी तो उसने मेरे साथ जबरदस्ती की और बलात्कार किया.”

उसने कहा कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बाद में अपने कुछ दोस्तों से उसे फोन करवाया, जिन्होंने उसके निजी वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी दी. पुलिस ने बुधवार को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में उद्योग विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है. सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने कहा, ‘‘ हम आरोपों की जांच कर रहे हैं. आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

ये भी पढ़ें:-

रेप केस के दोषी राम रहीम को 2 महीने के अंदर मिली दूसरी पैरोल, 40 दिन तक यूपी के आश्रम में रहेगा

पैरोल पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने तलवार से काटा केक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape With Bhojpuri Artist, Rape In Gurugram, Rape In Hotel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com