India Coronavirus Updates: बुधवार यानी पांच अगस्त की सुबह तक भारत में COVID-19 के कुल मामले 19 लाख के पार हो चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 52,509 नए कोरोनावायरस केस सामने आए हैं, वहीं 857 मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोनावायरस के कुल केस 19,08,254 हो चुके हैं. 24 घंटों में 857 मरीजों की मौत के बाद देश में इस बीमारी से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 39,795 हो चुकी है. बता दें कि देश में इस बीमारी से अबतक 12,82,215 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 51,706 है.
देश में रिकवरी रेट फिलहाल 67.19% चल रहा है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 8.47% है. यानी कि देश में एक दिन में जितनी सैंपलों की टेस्टिंग हो रही है, उनमें से 8.47 फीसदी केस पॉजिटिव निकल रहे हैं. अगर टेस्टिंग की बात करें तो चार अगस्त को देश में कुल 6,19,652 सैंपलों की टेस्टिंग हुई है. वहीं अबतक देश में कुल 2,14,84,402 सैंपलों की टेस्टिंग हो चुकी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया था कि भारत में 2 करोड़ टेस्ट हुए हैं. पिछले सप्ताह की पॉजिटिविटी रेट 11 प्रतिशत थी. ऐसे में कुल संख्या के आधार पर भारत की पॉजिटिविटी रेट 8.89 प्रतिशत है. 28 राज्य ऐसे हैं जो प्रतिदिन 140/मिलियन प्रतिदिन टेस्ट कर रहे हैं. देश में अभी 5 लाख 86 हजार एक्टिव केस हैं. लॉकडाउन के बाद मृत्यु दर अभी सबसे कम 2.10 प्रतिशत है. COVID से होने वाली मौतों में 68 प्रतिशत पुरुष और 32 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं.
Video: देश में COVID-19 के 5.86 लाख एक्टिव केस : स्वास्थ्य मंत्रालयो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं