विज्ञापन
4 years ago

AK-47 से लदी बोट महाराष्ट्र के समुद्रतट पर मिली, जांच जारी
मुंबई : महाराष्ट्र के  हरी हरेश्वर  समुद्री तट पर एक विदेशी नाव के बहकर आने की खबर है. खास बात यह है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ तट से मिले इस संदिग्ध नाव में तीन एके-47 राइफल और गोलियां थी. लेकिन इस जहाज में कोई शख्स सवार नहीं था. कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से 190 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया.
यह भी पढ़ें
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नाव ओमान की है जो वहां निजी सिक्युरिटी में इस्तेमाल होती थी. समुद्री हादसे के बाद बहते हुए यह नाव महाराष्ट्र के समुद्र में आ गई है.
तलाशी के दौरान नाव से एक लाइफ बोट भी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान में दलित छात्र की असामयिक मौत को लेकर गहलोत सरकार अब एक्शन  मोड में जिखाई दे रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट जारी कर कहा कि दलित छात्र के परिवार को SC-ST एक्ट की मुआवजा राशि व मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि दी गई है. इसके अतिरिक्त AICC के निर्देश पर पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा दी जा रही है. परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के संबंध में पूर्व के मामलों का परीक्षण करवाया जा रहा है। इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया है जिससे फास्ट ट्रैक ट्रायल करवाया जा सके. 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्र के खिलाफ किसानों का 72 घंटे के विरोध प्रदर्शन आज से शुरू हो गया है. इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब के करीब 10,000 किसान हिस्सा ले रहे हैं. दरअसल संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में ‘न्याय' की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 18 से 20 अगस्त तक विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केंद्र के खिलाफ 72 घंटे तक चलने वाले धरने में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के किसान बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे. इस तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन में राकेश टिकैत, दर्शन पाल और जोगेंद्र उग्रा जैसे वरिष्ठ किसान नेता भी शामिल होंगे.

उधर, कोरोना वायरस की बात करें तो भारत में नए COVID-19 केसों में 39.1% उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में 12,608 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत हुई. वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 101, 343 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 16, 251 लोग ठीक हुए हैं. वहीं अब तक कुल 43, 670, 315 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. अब तक कोरोना से 527, 206 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 38,64,471 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 2,08,95,79,722 वैक्सीनेशन हो चुका है.

LIVE UPDATES:

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Latest News, Breaking News, Top Hindi News Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com