बुलंदशहर में गोकशी के शक में हुई हिंसा के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या और भीड़ को भड़काने के मामले में बजरंग दल के नेता को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम योगेश राज बताया है. वहीं अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. दूसरी ओर लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की बात आगे बढ़ती दिखाई नहीं दे रही है. 10 दिसंबर को होने वाली विपक्ष की बैठक को लेकर खबर है कि मायावती इसमें हिस्सा नहीं लेंगी. वहीं जेडीयू के नेता प्रशांत किशोर की गाड़ी पर एबीवीपी के छात्रों ने पथराव किया है. बात करें क्रिकेट की दुनिया की तो पाकिस्तान में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के भाई को फर्जी टेरर हिट लिस्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है, पढ़ें अब तक 5 बड़ीं खबरें
बुलंदशहर भीड़ हिंसा: इंस्पेक्टर की हत्या मामले में पुलिस ने बजरंग दल के योगेश राज को किया गिरफ्तार
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में गोकशी के शक में हिंसा ऐसी भड़की तीन गांवों की भीड़ जान लेने पर उतारू हो गई. गोकशी के शक के बाद भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) और एक आम नागरिक की मौत हो गई.
पटना यूनिवर्सिटी चुनाव: प्रशांत किशोर की गाड़ी पर पथराव, ABVP से कहा- हार की घबराहट ऐसे कम नहीं होगी
इस घटना के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके एबीवीपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है, 'एबीवीपी गुंडे और असामाजिक तत्वों से कुछ अच्छा करने की जरूरत है, जो कि आजकल बिहार में आपका चेहरा बन गए हैं.
विपक्षी एकता को झटका? 10 दिसंबर को विपक्ष की बैठक से नदारद रह सकती हैं मायावती, जानें क्या हैं इसके मायने
2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में अहम भूमिका निभाने वाली मायावती के विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं होने की आशंका जताई जा रही है.
प्रियंका चोपड़ा की शादी में 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' की हॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं किया डांस, Photo हुई वायरल
संगीत सेरेमनी के दौरान प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने कुछ ऐसा डांस किया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया.
पाकिस्तान में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा का भाई फर्जी टेरर हिट लिस्ट के मामले में गिरफ्तार

39 वर्षीय अर्सकान ख्वाजा (Arsakan Khawaja)पर आरोप है कि उसने यूनिवर्सिटी के अपने पूर्व सहयोगी मोहम्मद कमर निजामदीन (Mohamed Kamer Nizamdeen)के बारे में पुलिस को बताया था कि 26 वर्षीय कमर तत्कालीन प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ( Malcom Turnbull)की हत्या की साजिश रचने की कोशिश में शामिल है. कमर निजामदीन को उसकी नोटबुक में आतंक फैलाने वाली कथित हिटलिस्ट पाए जाने के बाद अगस्त में गिरफ्तार किया गया था.
2019 का सेमीफाइनल: खुद का प्रदेश जल रहा है, सीएम योगी कर रहे हैं दूसरे राज्यों में रैलियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं