विज्ञापन

Entertainment Top 5: धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग में तूफान, बादशाह की मुसीबत, सलीम खान का हेल्थ अपडेट- पढ़ें आज की 5 बड़ी खबर

Entertainment Top 5: आज एंटरटेनमेंट जगत में कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं. एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड स्पीड पकड़ ली. आइए जानते हैं आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट खबरें.

Entertainment Top 5: धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग में तूफान, बादशाह की मुसीबत, सलीम खान का हेल्थ अपडेट- पढ़ें आज की 5 बड़ी खबर
Entertainment Top 5: मनोरंजन की 5 बड़े खबरें

Entertainment Top 5: आज एंटरटेनमेंट जगत में कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं. एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड स्पीड पकड़ ली. वहीं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इतिहास बनाता नजर आया. दूसरी ओर दिग्गज राइटर जावेद अख्तर ने सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया. इसके अलावा सिंगर बादशाह अपने गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं. आइए जानते हैं आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट खबरें.

‘धुरंधर 2' एडवांस बुकिंग में धमाका

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे के अंदर करीब 5000 टिकट बिक गए. दिल्ली-एनसीआर के कुछ प्रीमियम थिएटर्स में 2500 रुपये तक के टिकट भी तेजी से फुल होते नजर आए. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

धुरंधर 2 के ट्रेलर ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज

रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर में दमदार एक्शन और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे. ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस 19 मार्च की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

रश्मिका-विजय की शादी का वीडियो बना रिकॉर्ड

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस वीडियो ने लाइक्स के मामले में लिओनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़े एक आइकॉनिक पोस्ट को भी पीछे छोड़ दिया. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

सलीम खान की सेहत पर आया अपडेट

स्क्रीनराइटर सलीम खान हाल ही में माइनर ब्रेन हैमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे. अब जावेद अख्तर ने जानकारी दी है कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

‘टटीरी' गाने को लेकर बादशाह पर कार्रवाई

सिंगर बादशाह का गाना ‘टटीरी' विवादों में घिर गया है. हरियाणा में इस गाने को लेकर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पुलिस ने यूट्यूब से वीडियो हटवा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में आगे और सख्त कार्रवाई भी हो सकती है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com