विज्ञापन

दिल्ली NCR में 2 दिन आंधी, बारिश, 10 राज्यों में मौसम मचाएगा तूफान, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा

Rain Alert in Delhi NCR: मॉनसून भले ही न आया हो, लेकिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जैसे राज्यों में बरसात का अलर्ट है. बेमौसम बारिश से यहां मौसम विभाग ने तापमान कम रहने का अनुमान जताया है.

दिल्ली NCR में 2 दिन आंधी, बारिश, 10 राज्यों में मौसम मचाएगा तूफान, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा
Today Weather Delhi NCR
PTI
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में आज से दो दिन फिर बारिश आने वाली है. मॉनसून की देरी के बावजूद इस बेमौसम बारिश से तापमान गिरने और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां मॉनसून आने के पहले ही बरसात हो सकती है. वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में मॉनसून का इंतजार बढ़ सकता है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमालयी राज्यों में होने वाली हलचल का असर उत्तर भारत में दिखाई देगा.

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में अभी 19 से 22 जून तक आंधी, बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. राजस्थान में भी 21 और 22 जून के दौरान आंधी और बारिश का अलर्ट है. 19 जून को पूर्वी राजस्थान में आंधी आने की चेतावनी जारी की गी है. पश्चिमी राजस्थान में 19-20 जून को आंधी, बारिश और बिजली चमकने की संभावना है. उत्तराखंड की बात करें तो 18 से 20 जून के दौरान बारिश का का अलर्ट है. जबकि हिमाचल प्रदेश में भी 20 से 22 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर में भी 23, 24 जून तक लगातार बारिश और आंधी का अलर्ट है. 

Delhi Weather News

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 18 से 24 जून के दौरान छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में भी 20 से 22 जून के दौरान आंधी, बिजली गिरने और 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

बिहार और झारखंड में बारिश

पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान निकोबार से लेकर पश्चिम बंगाल और सिक्किम रीजन में 24 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार और झारखंड में भी 18 से 24 जून तक लगातार मॉनसून की बारिश होती रहेगी. वहीं ओडिशा में भी 21 से 24 जून तक बारिश का अलर्ट है. झारखंड में 19 और 20 जून को गरज चमक के साथ आंधी और बारिश आने का अलर्ट है. 

मॉनसून अलर्ट देखें

मॉनसून की बात करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं. विदर्भ और तेलंगाना में भी 20 जून तक बारिश हो सकती है. हालांकि अनुकूल परिस्थितियां न होने के कारण मॉनसून अभी बिहार, झारखंड से आगे नहीं बढ़ पा रहा है. उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अभी मॉनसून की बारिश का इंतजार है.

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
Associate News Editor
अमरीश कुमार त्रिवेदी NDTV हिन्दी में एसोसिएट न्यूज एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका 19 सालों का अनुभव हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Weather, Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Today Delhi, Weather Update, Monsoon Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com