विज्ञापन

'आज हमने एक और हैट्रिक लगा दी', मुंबई के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर A कर दिया है. रेटिंग अपग्रेड होना निश्चित रूप से खुशी का अनुभव है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
NDTV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों पर खुलकर बात की.

उन्होंने कहा कि दुनिया में इस समय क्या हाल चल रहा है, यह सभी जानते हैं. टकराव और अनिश्चितता का दौर देखने को मिल रहा है. एनर्जी और कमोडिटी की सप्लाई पर जबरदस्त दबाव है. कई महीनों से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है. अप्रैल से जून की तिमाही सबसे ज्यादा मुश्किल रही है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परिस्थितियों के बावजूद जब भारत 7.8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ता है तो दुनिया में एक नया भरोसा पैदा होता है. उन्होंने कहा, "मैं आप सभी के चेहरे पर बढ़ता हुआ भरोसा साफ महसूस कर पा रहा हूं."

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर A कर दिया है. रेटिंग अपग्रेड होना निश्चित रूप से खुशी का अनुभव है.

इस मौके पर पीएम मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में एग्जिबिटर्स से भी बातचीत की. उन्होंने कहा, "देश-विदेश से आए सभी मेहमानों और डेलिगेट्स को बधाई देना चाहता हूं. मुझे इस बात की खुशी है कि आज एक और हैट्रिक लग चुकी है. एक हैट्रिक तो 2024 में तीसरी बार सरकार बनने पर लग गई थी और दूसरी हैट्रिक आप सभी के बीच आने की है. ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में यह लगातार तीसरा साल है, जब मैं शामिल हुआ हूं."

पीएम मोदी के मुताबिक उनका लगातार यहां पर आना यह दर्शाता है कि उनकी अहमियत कितनी ज्यादा है.भारत के विकास में उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जब भी वह यहां आते हैं, उन्हें पहले से ज्यादा युवा नजर आते हैं. उनसे नई ऊर्जा मिलती है और वह संभावनाओं के दायरे लगातार बढ़ता हुआ देखते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com