दुनियाभर में तमाम लोगों के सिग्नेचर काफी खास होते हैं, कोई अपना नाम सीधे शब्दों में लिखता है तो किसी के सिग्नेचर काफी अलग होते हैं. आमतौर पर लोग एक ही तरह के सिग्नेचर का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसमें थोड़ा सा भी बदलाव बैंकिंग और बाकी चीजों में परेशानी खड़ा कर सकता है. लोगों को सबसे ज्यादा दलचस्पी होती है कि आखिर दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों के सिग्नेचर कैसे दिखते हैं? आज हम आपको डोनाल्ड ट्रंप से लेकर एलन मस्क और राहुल गांधी जैसी हस्तियों के सिग्नेचर के बारे में बताएंगे, इनमें से कुछ लोगों के सिग्नेचर काफी खास हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ऐसे करते हैं साइन
अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर सबसे अलग हैं. उनके सिग्नेचर को पहली नजर में पहचान पाना मुश्किल है. यानी जो इसे पहली बार देख रहा हो, उसे पता नहीं चलेगा कि ये सिग्नेचर ट्रंप के हैं. ट्रंप काफी लंबा सिग्नेचर करते हैं.

एलन मस्क का सिग्नेचर
ट्रंप की तरह स्पेसएक्स के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क के सिग्नेचर का स्टाइल भी काफी अलग है. वो अपने सिग्नेचर में अपने इनिशियल्स का इस्तेमाल करते हैं. इसमें एलन का EL और मस्क का MS दिखता है. हालांकि पहली बार देखकर कोई भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है.

सुंदर पिचाई के सिग्नेचर
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी काफी यूनिक तरीके से अपने साइन करते हैं. उनके सिग्नेचर में सिर्फ दो एल्फाबेट्स का इस्तेमाल होता है, जिन्हें समझना भी काफी मुश्किल है.

राहुल गांधी का खास सिग्नेचर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिग्नेचर का स्टाइल भी काफी खास है, वो अपने साइन में अपने नाम की शॉर्ट फॉर्म को लिखते हैं. हालांकि उनके साइन भी इतने आसान नहीं हैं कि कोई भी उन्हें देखते ही पहचान ले.

पीएम नरेंद्र मोदी के सिग्नेचर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिग्नेचर काफी सरल और साफ हैं. वो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही अपने सिग्नेचर करते हैं. ज्यादातर वो हिंदी में नरेंद्र मोदी लिखकर अपने साइन करते हैं. वहीं अंग्रेजी में सिर्फ N का इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें - अफीम युद्ध क्यों लड़ा गया था? जिसे लेकर KBC में वरुण ग्रोवर से पूछा गया सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं