तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा घूसकांड (Mahua Moitra) के बाद सांसदों के लिए दिशा निर्देश जारी हुए हैं. लोकसभा पोर्टल का इस्तेमाल सिर्फ़ सांसद करेंगे. लॉग इन को साझा नहीं कर सकते. इसके साथ ही गोपनीयता बनाए रखने को कहा गया है. बता दें कि पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप से घिरी टीएमसी महुआ मोइत्रा ने माना है कि उन्होंने लोकसभा पोर्टल का लॉग इन और पासवर्ड दर्शन हीरानंदानी के साथ साझा किया था जो उनकी तरफ़ से सवाल पूछते थे. अब इसकी जांच जारी है, लेकिन नए सत्र के लिए लोकसभा में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
सांसदों के लिए दिशा निर्देश
- सिर्फ़ सांसद करेंगे लोकसभा पोर्टल का इस्तेमाल
- लोकसभा पोर्टल के लॉग इन को साझा नहीं किया जा सकता
- सांसदों से गोपनीयता बनाए रखने को कहा गया है
- उन्हें सलाह दी गई है कि वो प्रश्नकाल तक सवालों के उत्तर साझा न करें
सीएम ममता बनर्जी ने लगाए आरोप
सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की योजना बनाई जा रही है. लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये महुआ के लिए 2024 के चुनाव से पहले फायदेमंद ही रहेगा. ममता बनर्जी ने ये बातें कोलकाता में एक इवेंट में कही. हालांकि, इस इवेंट के दौरान ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा द्वारा घूस लेकर सवाल पूछने पर कोई टिप्पणी नहीं की है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों में घिरीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा को उनकी पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मोइत्रा को कृष्णानगर (नदिया नॉर्थ) जिले का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
एमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा भी किया था. महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "मुझे कृष्णानगर (नादिया उत्तर) का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के लिएममता दीदी और तृणमूल कांग्रेस को धन्यवाद. मैं कृष्णानगर के लोगों के लिए पार्टी के साथ हमेशा काम करूंगी."
एथिक्स कमेटी ने पहले ही सौंपी रिपोर्ट
रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में महुआ के खिलाफ पार्लियामेंट एथिक्स कमेटी (Ethics Committee)ने जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट 10 नवंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) को भेज दी थी. अब स्पीकर इस मामले में आगे क्या एक्शन हो, इसका फैसला लेंगे.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए थे आरोप
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी थी. इसमें उन्होंने आरोप लगाए थे कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे और तोहफे लिए थे. दुबे ने महुआ के एक्स पार्टनर और वकील जय अनंत देहद्राई की लिखी चिट्ठी को आधार बनाकर ये आरोप लगाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं