बताया जा रहा है कि इसी गांव के एक लड़के ने घर में घुसकर बलात्कार किया और बाद में उसे जला दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बताया जा रहा है कि इसी गांव के एक लड़के ने घर में घुसकर बलात्कार किया और बाद में उसे जला दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
बलात्कार के बाद जली हुई बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। लड़की को 75 प्रतिशत जली हुई अवस्था में दाखिल करवाया गया था। लड़की के भाई ने कहा, 'जैसे ही मैंने गेट खोला, मैंने देखा कि मेरी बहन के साथ बलात्कार हो रहा था। आरोपी ने मुझ पर कुल्हाड़ी से हमला किया। मैंने बचने की कोशिश की, फिर उन्होंने तवे से मुझ पर हमला किया, जिससे मेरे चेहरे पर चोट लग गई। मैंने एक ही शख्स को रेप करते देखा, लेकिन वहां 8−9 लोग थे।
खबरों के मुताबिक, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि अभी साफ नहीं है कि लड़की को आरोपी ने जलाया या उसने खुद आत्महत्या की। जांच जारी है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मध्य प्रदेश में बलात्कार, आदिवासी से बलात्कार, टीकमगढ़ में रेप, लड़की को रेप के बाद जलाया, Rape In MP, Rape With Tribal Girl, Rape In Tikamgarh