विज्ञापन

Tiger Shroff: 5 सेकंड में 5 राउंड की फायरिंग... बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ, गोलीबारी का लाइव वीडियो आया सामने

Tiger Shroff Firing: ये वारदात जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है. मुंबई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. हालांकि उनके करीबियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

NDTV

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फुटबॉल खेलकर लौटने के बाद फायरिंग हुई. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 5 सेकेंड में टाइगर की गाड़ी की ओर 5 राउंड गोली दागी गई. इसकी आवाज सुनी जा सकती है.

बता दें क‍ि टाइगर श्रॉफ हमले में एक्टर के ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की बात सामने आई है. यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है.  मुंबई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. हालांकि उनके करीबियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है.  इस हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू नाम के शख्स ने ली है. ये शख्स खुद को लॉरेंस बिश्वोई गैंग का बताता है. एक ऑडियो जारी कर कहा, "जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हरमन संधू लेते है. इसको (टाइगर) हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा."

यह भी पढ़ें: ‘जो भी सलमान के साथ काम करेगा उसे मार देंगे'…टाइगर श्राफ पर हमले की जिम्मेदारी लेकर बोला लॉरेंस बिश्नोई गैंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com