- महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी.
- NDRF की दो टीमों को भिवंडी के लिए रवाना किया.
- मलबे में करीब 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के भिवंडी में शनिवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत गिर गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी. यह हादसा भिवंडी के कैलासनगर (वालपाड़ा) स्थित वर्धमान कंपाउंड में दोपहर में हुआ. जानकारी के मुताबिक, इमारत की दूसरी मंजिल पर 3 से 4 परिवार रहते थे. वहीं इमारत की निचली मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे. इमारत के मलबे में करीब 22 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी. जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों की मदद से इमारत के मलबे के नीचे फंसे 11 लोगों को बचाया गया है, जहां से उन्हें इलाज के लिए सरकारी उपजिला अस्पताल भिवंडी में भर्ती कराया गया है.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भिवंडी में इमारत गिरने की घटना पर शोक व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये देने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने सरकारी खर्च पर घायलों का इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं. साथ ही प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल बचाव कार्य ठीक से करें और घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाया जाए और इलाज शुरू किया जाए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी भिवंडी में इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने इस घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र राहत मिलने की कामना की है.
एसीपी भिवंडी किशोर खैरनारे ने कहा कि यह इमारत 14 साल पुरानी इमारत है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी भी 8 से 10 लोग फंसे हुए हैं.
इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 40 साल के नवनाथ सावंत और 26 साल की लक्ष्मीदेवी रवि महतो शामिल हैं. मलबे में दबे दोनों शवों को निकालकर भिवंडी पुलिसकर्मियों को सौंपा गया है.
भिवंडी के नर्पोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी मदन वल्लाह ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक फैक्ट्री थी. वहीं पहले और दूसरी मंजिल पर परिवार रहते थे. हादसे के वक्त परिवार के कुछ लोग काम पर गए थे.
ये भी पढ़ें :
* देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के 'डेथ वारंट' वाले बयान पर किया पलटवार
* महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद
* 10 साल की लड़की को हो रहा था असहनीय दर्द, पेट में निकला 100 ग्राम बालों का गुच्छा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं