आंध्र प्रदेश में बाढ़ (Flood) के बीच मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई है. आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े जलाशय (Biggest Reservoir) में पानी का रिसाव शुरू हो गया है और इससे बड़े इलाके में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. जलाशय के आसपास के लोगों से जरूरी सामान और वस्तुओं के साथ ऊंचे इलाकों की ओर जाने को कहा गया है.आंध्र प्रदेश के तिरुपति के आसपास पिछले चार दिनों से भयंकर बारिश के बाद बाढ़ का कहर बरपा है. पिछले कुछ घंटों में बारिश नहीं हुई है,लेकिन हाईवे और अन्य सड़कों से समीपवर्ती गांवों का संपर्क टूट गया है. इन इलाकों में भारी जलभराव से संकट बना हुआ है.
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश में फंसे लोगों के लिए 'मसीहा' बनी भारतीय वायु सेना, देखें Video
तिरुपति के रामचंद्रपुरम में रायला चेरुवु (Rayala Cheruvu) बांध में दरारें देखी गई हैं. यह आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे पुराना बांध हैं. लेकिन इसमें पानी रिसने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत है. सरकारी एजेंसियों ने चेतावनी जारी की है और लोगों से अपना जरूरी सामान लेकर ऊंचे स्थानों की ओर चले जाने की सलाह दी गई है. एक अधिकारी ने कहा कि यह बांध टूटने का खतरा है. लिहाजा जल्दी से जल्दी इस इलाके को खाली कर दें. लोग अपना जरूरी साजोसामान औऱ दस्तावेज लेकर निकल जाएं. अपने परिजनों और निकटवर्तियों को भी यह सूचना दें.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
जिलाधिकारी हरि नारायणन ने कहा कि जिला पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग की टीमों को संबंधित इलाकों में लगाया गया है. उनसे निचले इलाकों में रह रहे लोगों से घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना पहुंचाने को कहा गया है. डीएम ने कहा कि यह जिले का सबसे बड़ा जलाशय है और सबसे पुराना है. इसमें मामूली लीकेज हैं, लेकिन हम कोई जोखिम नहीं मोल लेना चाहते. लिहाजा हम ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं.
इस जलाशय में 0.9 टीएमसी पानी है, लेकिन लबालब भरा होने के कारण पानी बाहर आ रहा है. हम बेहद सतर्क हैं. इतना ज्यादा पानी पहले कभी इसमें नहीं आय़ा. यह जलाशय इतना पानी झेलने के लिहाज से नहीं बनाया गया है. ऐसे में जिला प्रशासन समीपवर्ती गांवों के लोगों को यहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं