विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2024

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी : लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमें गंभीरता से सोचना होगा. हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है. इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा.

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी : लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली:

आज 15 अगस्त है. भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. लाल किले से पीएम मोदी ने महिला सुरक्षा की बात की है. उन्होंने कहा कि हिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो. राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो.

PM मोदी ने कहा, "हमें गंभीरता से सोचना होगा. हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है. इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा. महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो. राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो, ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है."

PM मोदी ने यह भी कहा कि सदियों से हमारे पास जो criminal law थे, उन्हें हम न्याय संहिता के रूप में लाए हैं. इसके मूल में 'दंड नहीं, नागरिक को न्याय' के भाव को हमने प्रबल बनाया है. मैं हर स्तर पर सरकार के प्रतिनिधियों और जन-प्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं कि हमें मिशन मोड में जीवन जीने में आसानी के लिए कदम उठाने चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि करीब 10 करोड़ नई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और परिवार के फैसले लेने की प्रक्रिया का अभिन्न अंग बन गई हैं तथा व्यापक सामाजिक बदलाव लाने में योगदान दे रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM MODI, 2024 Independence Day, Happy Independence Day, 78th Independence Day Of India, PM Modi Speech, Pm Modi Speech In Red Fort, Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com