विज्ञापन

'यह एक सोची समझी हत्या है, BJP यहां के गुंडों को खत्म करेगी...', PA की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी का रिएक्शन

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जो मैं कह रहा हूं वही बात  DGP ने भी कहा है. 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं.

'यह एक सोची समझी हत्या है, BJP यहां के गुंडों को खत्म करेगी...', PA की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी का रिएक्शन
सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
NDTV
  • कोलकाता के पास सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके पीएस घायल हो गए हैं
  • पुलिस ने हमलावरों की कार और बाइक बरामद कर ली है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है
  • सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या को सोची-समझी योजना बताते हुए गुंडों को खत्म करने का संकल्प जताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कोलकाता के पास सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड में सुवेंदु अधिकारी के पीएस भी घायल हुए हैं. घटना के बाद से ही स्थानीय पुलिस हमलावरों की तलाश कर रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में हमलावरों की कार और बाइक को बरामद कर लिया है. इस हत्याकांड को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी का भी पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस हत्याकांड को एक सोची-समझी हत्या बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी यहां के गुंडों को खत्म करेगी. 

उन्होंने कहा कि जो मैं कह रहा हूं वही बात  DGP ने भी कहा है. 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है. विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं. पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे. उन्होंने कहा है कि यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है. BJP यहां के गुंडों को खत्म करने का काम शुरू करेगी.

सुवेंदु के स्टाफ पर क्यों किया टारगेट? भाई ने बताया

इस घटना पर सुवेंदु के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने NDTV से बात करते हुए कहा कि हमने मुख्य चुनाव अधिकारी से बात की है. हमने उनसे सुरक्षा की मांग की है. हम भारत सरकार से सभी विधायकों की सुरक्षा की मांग कर रहे है. लोकल पुलिस पर भरोसा नहीं है. मैं भारत सरकार से विनती करूंगा सभी विधायकों को सुरक्षा मिले. भवानीपुर में चंद्रनाथ और बुद्धदेव ने काफी मेहनत की थी. इसलिए ही उन्हें निशाना बनाया गया.

दिव्येुंदु ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य में शांति बनाए रखें. हम इस हमले में CBI जांच की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी कोलकाता ऑफिस से मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं. ममता बनर्जी ने इस्तीफा नहीं दिया है.वो चाह रही हैं कि बंगाल को इस्लामिक स्टेट बनया जाए. इस हमले के पीछे TMC ही है. ये सब ममता बनर्जी के इशारे पर ही हो रहा है.

ममता और अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी होनी चाहिए, BJP विधायक की मांग

बीजेपी विधायक कौस्तव बागची ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. खासकर भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने जिस तरह उन्हें करारी हार दी उससे वो बौखलाई हुई हैं. चंद्रनाथ और बुद्धदेव का इस जीत में अहम रोल था. मैं मांग करता हूं कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इस हमले में टीएमसी का ही हाथ है. बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन सुवेंदु अधिकारी के करीबी उनके पीए पर हमले के बाद सियासत और ज्यादा गर्म हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: सभी जीते हुए MLA को मिले सुरक्षा, CBI करे पूरे मामले की जांच: NDTV से बोले सुवेंदु अधिकारी के भाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com