केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, सीजेपी डेलिगेशन के सरकार के साथ बातचीत और मांगे माने जाने के बाद आंदोलन खत्म करने के ऐलान के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये हमारे छात्रों की जीत है, जो हिंदुस्तान के भविष्य हैं. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के प्रतीक हैं, अच्छा हुआ कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया. राहुल ने कहा कि छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हमें भूलना नहीं है. छात्रों से बर्बरता करने वालों पर कड़ा एक्शन हो और नरेंद्र मोदी देश के सभी छात्रों से माफी मांगें.
ये हमारे छात्रों की जीत है, जो हिंदुस्तान के भविष्य हैं।
— Congress (@INCIndia) July 25, 2026
देश की शिक्षा व्यवस्था की कभी दुनिया में तारीफ होती थी, लेकिन पिछले कुछ साल से इसपर कब्ज़ा किया जा रहा है। RSS ने दीमक बनकर एजुकेशन सिस्टम को खोखला कर दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार, अयोग्यता और शिक्षा व्यवस्था की… pic.twitter.com/J3scgzNWmr
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ हिंसा हुई, उसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं. छात्रों पर पैलेट गन चलाया गया जो गलत था. हम भारत के भविष्य को ऐसे ही मरने नहीं छोड़ सकते. हम इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे. उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन इसलिए हुआ क्योंकि भारत में तंत्र पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. इसके कई परिणाम होंगे.
सभी छात्रों को दिल से धन्यवाद...
— Congress (@INCIndia) July 25, 2026
मेरी तरफ से छात्रों को जो भी समर्थन चाहिए, उसके लिए मैं तैयार हूं।
The Congress party's idea was to wholeheartedly support the protest, and we have done so. We are here to protect the students of India and safeguard the future of India.
This… pic.twitter.com/SVnGvJxOLE
उन्होंने कहा कि हम गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. सरकार को पता होना चाहिए कि जो यहां हुआ, वो सिर्फ एक कदम है, बड़े संकट की आहट की. ये सरकार जैसे देश को चला रही है, वो सही नहीं है. ये देश सिर्फ बीजेपी का देश नहीं है. शिक्षा व्यवस्था को बदलना ही होगा.
We hold Amit Shah directly responsible for the violence inflicted on our students. He authorised the firing on our students, authorised the use of lethal weapons, and authorised the use of pellet guns against them.
— Congress (@INCIndia) July 25, 2026
That's a fundamental issue. We do not accept our security… pic.twitter.com/a3Gp5yoxOh
उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों पर हुई हिंसा के लिए हम सीधे तौर पर अमित शाह को ज़िम्मेदार मानते हैं. उन्होंने ही हमारे छात्रों पर गोली चलाने, जानलेवा हथियारों और पैलेट गन का इस्तेमाल करने की मंज़ूरी दी थी. यह एक बुनियादी मुद्दा है. हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि हमारे सुरक्षा बल भारत के भविष्य पर गोली चलाएं. संसद में यह एक बड़ा मुद्दा बनेगा. छात्रों की मांगों में से एक मांग यह है कि प्रधानमंत्री माफ़ी मांगें.
इसे भी पढ़ें: डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं: राहुल गांधी
इसे भी पढ़ें: सरकार ने हमारी बात मान ली है, हम अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं: सीजेपी
इसे भी पढ़ें: 2018 में एम.जे. अकबर के बाद विवाद के कारण इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने धर्मेंद्र प्रधान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं