नई दिल्ली:
Coronavirus Cases in India: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में करीब 13,500 से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3.80 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 3,80,532 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 12,573 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 2,04,711 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट 53.79 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच गया है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2877 नए मामले सामने आए जो एक दिन का रिकॉर्ड है. इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 49,979 पहुंच गया है. बीते 24 घंटों में 3884 मरीज ठीक हुए हैं और इसका आंकड़ा बढ़कर 21,341 हो गया है. वहीं, बीते 24 घंटों में 65 लोगों की जान गई है और मौत का आंकड़ा 1969 पहुंच गया है.
उधर, दिल्ली में कोरोनावायरस टेस्टिंग के दाम घटा दिए गए हैं. यहां कोरोना टेस्टिंग कराने के लिए लोगों को अब पहले से आधे पैसे खर्च करने होंगे. दिल्ली सरकार में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी. उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि अब दिल्ली में कोविड RT-PCR टेस्ट की कीमत 2400 रुपए कर दी गई है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली सरकार ने कोविड RT-PCR टेस्ट की कीमत कुल चार्ज मिलाकर 2400 रुपए करने का फैसला किया है.'
वीडियो: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दूसरों से अच्छा कर रहा है भारत- PM मोदी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India Coronavirus Updates, Coronavirus, Covid 19, Coronavirus Live Updates, Coronavirus India Live Updates, Covid 19 India, COVID19, Coronavirus Outbreak, Coronavirus Pandemic