विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2022

दिल्ली में पिस्तौल दिखाकर फॉर्च्यूनर कार ले उड़े बदमाश, वीडियो वायल

पूरा मामला दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के झरेरा गांव का बताया जा रहा है. पुलिस ने फिलहाल पीड़ित कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

नई दिल्ली:

दिल्ली में कार लूटने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि तीन बदमाश पहले फॉर्च्यूनर कार के मालिक को पिस्तौल दिखाते हैं और बाद में उसकी कार लेकर मौके से फरार हो जाते हैं. पूरा मामला दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के झरेरा गांव का बताया जा रहा है. पुलिस ने फिलहाल पीड़ित कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल जो मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं, शनिवार सुबह पुलिस के पास शिकायत लेकर आए थे. उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर उनकी कार लूटी है. पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की.

इस जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक फुटेज लगी जिसमें तीनों आरोपी एक बाइक से घटनास्थल के पास आते दिख रहे हैं. पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. 

प्रयागराज : व्यवसायी से गनपॉइंट पर 6 लाख की लूट, CCTV कैमरे में रिकार्ड हुई वारदात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Crime In Delhi, Car Loot Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com