विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2020

वाजपेयी के शासनकाल में सुशासन, गरीब कल्याण के युग की शुरुआत हुई, अटल जयंती पर बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वाजपेयी ने देश में सुशासन और गरीब कल्याण के युग की शुरुआत की थी.

वाजपेयी के शासनकाल में सुशासन, गरीब कल्याण के युग की शुरुआत हुई, अटल जयंती पर बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वाजपेयी ने देश में सुशासन और गरीब कल्याण के युग की शुरुआत की थी. शाह ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, ‘‘अटल जी के विचार और देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति देते रहेंगे.''

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए शेयर किया VIDEO

गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भारत रत्न अटल जी की जयंती पर ‘सदैव अटल' स्मारक जाकर पुष्पांजलि अर्पित की. अटल जी के विचार और देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति देते रहेंगे.'' शाह ने ट्वीट में लिखा, ‘‘विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन.'' उन्होंने कहा, ‘‘अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी.''

Video: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, 'सदैव अटल' पहुंचे PM मोदी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atal Bihari Vajpayee Jayanti, Atal Bihari Vajpayee Tribute, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com