विज्ञापन

देश एक सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है... राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. पीएम मोदी के भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी हो रही है.

देश एक सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है... राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली:

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. इस दौरान विपक्ष की नारेबाजी भी चालू है. विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है और इसी हंगामे के बीच प्रधानमंत्री मोदी बोल रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश एक सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है. 

पीएम मोदी ने कहा कि 'विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेजी से विकास के साल रहे हैं. यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है. देश सही दिसा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.'

पीएम मोदी ने कहा कि '21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है और दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है. पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर बहुत ही निर्णायक था. मैं साफ-साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है. उतना ही तेज गति से आगे बढ़ने वाला है.'

खड़गे पर तंज कसते हुए क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री जब राज्यसभा आए तो विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी. पीएम के बोलना शुरू करते हुए विपक्ष की नारेबाजी और तेज हो गई. राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जमकर नारेबाजी की. इसे लेकर पीएम मोदी ने खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि 'खड़गे जी की उम्र को देखते हुए वो बैठकर भी नारेबाजी कर सकते हैं, ताकि उन्हें कष्ट न हो.' पीएम मोदी ने राज्यसभा के सभापति से अनुरोध करते हुए कहा कि 'खड़गे जी को आप बैठकर नारेबाजी करने की अनुमति दे दीजिए.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi In Rajya Sabha, PM Modi Addres, PM Modi Address In Rajya Sabha, Parliament Budget Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com