विज्ञापन

जो लोग थक गए, बेचारे चले गए, लेकिन कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा... विपक्ष की नारेबाजी पर बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस के पास ना कभी कोई सोच थी, ना विजन था ना ही कोई इच्छाशक्ति थी. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले वोटबैंक की राजनीति होती रही. प्रधानमंत्रियों की लाल किले की प्राचीर से भाषण का विश्वलेषण कर लें, समझ आ जाएगा.

जो लोग थक गए, बेचारे चले गए, लेकिन कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा... विपक्ष की नारेबाजी पर बोले PM मोदी
राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन.
नई दिल्ली:

राज्यसभा में बजट सत्र के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया. शुरुआत में पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्षी सदस्यों ने जबरदस्त नारेबाजी की. हालांकि नारेबाजी के बीच पीएम मोदी का संबोधन जारी रहा. जिसके बाद कुछ देर तक नारेबाजी करने के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया. इस पर चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने कहा-  जो लोग थक गए, बिचारे चले गए, लेकिन कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने ऐसी स्थिति बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था. आप पीछे-पीछे लगे रहे होंगे. 

विपक्ष को जवाब देना पड़ेगा, देश की ऐसी हालत कैसे बना दी

पीएम मोदी ने कहा, "जो लोग थक गए, वो लोग चले गए, लेकिन कभी ना कभी उनको जवाब देना पड़ेगा कि देश की कैसी हालत बना दी थी कि दुनिया का कोई देश आपसे डील नहीं करना चाहता था. दुनिया के देश आज ऐसे ही भारत के साथ डील नहीं कर रहे हैं. आज देश नीति के आधार पर चल रहा है. इस कारण विश्व का विश्वास बनता है. हम रिफॉर्म, ट्रासफॉर्म की नीति आगे बढ़ रहे हैं."

प्रधानमंत्रियों के भाषण का विश्लेषण कर लें, उनके पास कोई विजन नहीं थाः पीएम

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस के पास ना कभी कोई सोच थी, ना विजन था ना ही कोई इच्छाशक्ति थी. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले वोटबैंक की राजनीति होती रही. प्रधानमंत्रियों की लाल किले की प्राचीर से भाषण का विश्वलेषण कर लें, समझ आ जाएगा कि उनके पास विजन नहीं था. पीएम ने कहा कि उनकी गलतियों को ठीक करने में हमारी ज्यादातर ताकत लग रही है. आज भारत विश्व के साथ स्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार है

यह भी पढ़ें - विपक्ष की नारेबाजी के बीच राज्यसभा में PM मोदी का तंज, कहा- खरगे बैठकर नारे लगाए तो अच्छा होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi On Congress, PM Modi In Parliament, Rahul Gandhi, Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com