विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

राजस्थान में पटाखे बनाते समय हुआ विस्फोट, दो बच्चों की मौत

सीकर जिले के खंडेला कस्बे में बुधवार की शाम को एक मकान में पटाखे बनाते समय हुआ विस्फोट

राजस्थान में पटाखे बनाते समय हुआ विस्फोट, दो बच्चों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • खंडेला में लियाकत के घर में पटाखे बनाते समय हुआ विस्फोट
  • 13 साल की खुशबू और दो साल की आलिया की मौके पर मौत
  • एक आठ साल की लड़की और दो महिलाएं झुलस गईं
सीकर: राजस्थान में सीकर जिले के खंडेला कस्बे में बुधवार की शाम को एक मकान में पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं.

खंडेला पुलिस ने बताया कि लियाकत के घर में पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट में उसकी 13 साल की बेटी खुशबू और दो साल की बेटी आलिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई रफीक की आठ साल की बेटी मुस्कान और दो महिलाएं झुलस गईं.

VIDEO : पटाखा फैक्ट्री में आग, आठ की  मौत

दोनों शवों को खंडेला के राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cracker Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com