विज्ञापन

आज कहां हैं टीवी के लव-कुश? 38 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल, एक्टिंग से दूर कर रहे इस फील्ड में नाम

'रामायण' सीरियल के बाद 'उत्तर रामायण' आया था, जिसमें भगवान राम और देवी सीता के दो बेटों लव और कुश की कहानी दिखाई गई थी. यह सीरियल में दिखाया गया कि कैसे देवी सीता जंगल में रहीं और अपने दोनों बेटों की परवरिश की, जो अपने पिता के बारे में जानते हुए बड़े हुए.

आज कहां हैं टीवी के लव-कुश? 38 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल, एक्टिंग से दूर कर रहे इस फील्ड में नाम
टीवी का लव बना इंटरनेशनल कंपनी का CEO, कुश है सुपरस्टार
नई दिल्ली:

चार दशक से भी ज्यादा समय हो गया है जब मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' भारतीय घरों के टीवी स्क्रीन पर आया था और दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ गया था. COVID-19 लॉकडाउन के दौरान, जब 'रामायण' को दोबारा दिखाया गया, तो इसने न एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दीं. साथ ही बल्कि देखने वालों के मन में फिर भक्ति की भावना भी जगा दी. इस शो लोकप्रियता और दीवानगी इतनी ज्यादा थी कि इसके किरदार दर्शकों के लिए भगवान जैसे बन गए थे. अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया, जबकि दीपिका चिखलिया देवी सीता के रोल में नजर आईं. इस सीरियल के कई कलाकारों ने मनोरंजन जगत में खूब सफलता पाई, लेकिन 'रामायण' के एक कलाकार ने एक अलग रास्ता चुना. इस एक्टर अभिनय से दूरी बना ली और अब वे एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के CEO हैं.

उत्तर रामायण में दिखी लव-कुश की कहानी

'रामायण' सीरियल के बाद 'उत्तर रामायण' आया था, जिसमें भगवान राम और देवी सीता के दो बेटों लव और कुश की कहानी दिखाई गई थी. यह सीरियल में दिखाया गया कि कैसे देवी सीता जंगल में रहीं और अपने दोनों बेटों की परवरिश की, जो अपने पिता के बारे में जानते हुए बड़े हुए.

आज क्या कर रहे टीवी के लव-कुश

स्वप्निल जोशी ने कुश का किरदार निभाया और मयूरेश क्षेत्रमाडे ने लव का किरदार निभाया. बाल कलाकार के तौर पर, दोनों को अपने-अपने किरदारों के लिए बहुत प्यार और शोहरत मिली, और उन्होंने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया.

इस सीरियल के बाद, स्वप्निल ने अपने अभिनय करियर में लगातार सफलता पाई. उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया और आज वे मराठी मनोरंजन जगत की एक जानी-मानी हस्ती हैं. वह 1993 में रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक 'श्री कृष्णा' में श्रीकृष्ण के किरदार में भी नजर आए थे, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली.

टीवी के लव है अब बड़े बिजनेसमैन

वहीं दूसरी ओर, लव का किरदार निभाने वाले मयूरेश क्षेत्रमाडे ने फिल्म और टीवी की दुनिया से दूरी बना ली. उन्होंने अभिनय छोड़कर व्यापार जगत में कदम रखा, जहां उन्हें काफी सफलता मिली. आज उनके पास काफी दौलत है और वे अपने करियर में बहुत खुश हैं.

मयूरेश क्षेत्रमाडे इस समय 'कमीशन जंक्शन एफिलिएट' के CEO के पोस्ट पर हैं. मयूरेश अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए हैं, जहां वे एक जाने-माने बिजनेसमैन बन गए हैं. इसके अलावा, मयूरेश ने दो अंतरराष्ट्रीय लेखकों के साथ मिलकर 'Spite and Development' नाम की एक किताब भी लिखी है. कॉर्पोरेट जगत में इस किताब को एक अहम रचना माना जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Luv Kush Of Tv, Mayuresh Kshetramade, Luv Kush Idols, Luv Kush Ram Leela, Uttar Ramayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com