विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2023

IIT खड़गपुर के छात्र ने हॉस्टल में पंखे से लटककर किया सुसाइड

आईआईटी की तरफ से कहा गया है कि पूरा संस्थान इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करता है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है.

IIT खड़गपुर के छात्र ने हॉस्टल में पंखे से लटककर किया सुसाइड

आईआईटी खड़गपुर में तेलंगाना के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली.  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (Indian Institute of Technology Kharagpur) की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी सूचना दी गई है. आईआईटी खड़गपुर की तरफ से कहा गया है कि आईआईटी खड़गपुर के छात्र, कर्मचारी और संकाय सदस्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में चौथे वर्ष के छात्र के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. 

घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है. संस्थान की तरफ से परिवार को सूचित कर दिया गया है. परिजन बुधवार की सुबह कॉलेज पहुंचे. आईआईटी की तरफ से कहा गया है कि पूरा संस्थान इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करता है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है.

ये भी पढ़ें-

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kharagpur, Telangana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com