इजरायल और हमास के बीच गाजा के अस्पताल में हुए हमले को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है. अस्पताल पर हुए इस हमले में करीब 500 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस हमले को लेकर हमास का कहना है कि अस्पताल में धमाका इजरायल के रॉकेट से हुआ है. जबकि इजरायली सरकार के अनुसार इस हमले से उनका कोई लेना देना नहीं है.
इन सब के बीच इजरायली सेना ने अब इस हमले से पहले और उसके बाद का वीडियो जारी किया है. इजरायल ने अस्पताल पर हुए हमले में अपना हाथ ना होने के दावे को लेकर कई वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में हमले से ठीक पहले अस्पताल परिसर और उसके आसपास के इलाके को देखा जा सकता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
A failed rocket launch by the Islamic Jihad terrorist organization hit the Al Ahli hospital in Gaza City.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 18, 2023
IAF footage from the area around the hospital before and after the failed rocket launch by the Islamic Jihad terrorist organization: pic.twitter.com/AvCAkQULAf
इन वीडियो को जारी करने के साथ-साथ IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन द्वारा किए गए एक असफल रॉकेट हमले ने गाजा शहर के अल अहली अस्पताल को निशाना बनाया. हमने इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन द्वारा विफल रॉकेट हमले से पहले और बाद में अस्पताल के आसपास के क्षेत्र से आईएएफ फुटेज जारी किया है.
IDF द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल की पार्किंग में रॉकेट गिरने के बाद इमारत में आग लग गई. इज़राइली सेना ने दावा किया कि उनके हथियार, विशेष रूप से उनके रॉकेट, जहां भी गिरे वहां एक बड़ा गड्ढ़ा जरूर हुआ है. लेकिन अस्पताल पर हुए हमले में ऐसा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अस्पताल के पास कोई गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा है और यहां तक कि इमारत को भी कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं