विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2023

तेलंगाना MLA खरीद-फरोख्त मामला: SC ने फिलहाल CBI जांच पर लगाई रोक, जुलाई में अलगी सुनवाई

विधायकों के खरीद फरोख्त के मामले की जांच तेलंगाना हाईकोर्ट ने सीबीआई के हवाले की थी. जबकि राज्य सरकार ने इस मामले में SIT का गठन किया था. 

तेलंगाना MLA खरीद-फरोख्त मामला: SC ने फिलहाल CBI जांच पर लगाई रोक, जुलाई में अलगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई अब 31 जुलाई को होगी.
नई दिल्ली:

तेलंगाना विधायक खरीद-फरोख्त मामले में सीबीआई जांच नहीं की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फिलहाल इस मामले में  सीबीआई जांच नहीं  होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक मामला कोर्ट के सामने है सीबीआई जांच न करे. सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई अब 31 जुलाई को होगी. वहीं सुनवाई के दौरान तेलंगाना पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अभी जांच से जुड़े दस्तावेज़ों को सीबीआई को नहीं सौंपा गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं, पहले इसपर सुनवाई करेगा. विधायकों के खरीद फरोख्त के मामले की जांच तेलंगाना हाईकोर्ट ने सीबीआई के हवाले की थी. जबकि राज्य सरकार ने इस मामले में SIT का गठन किया था. राज्य पुलिस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार, राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है. 

वन रैंक वन पेंशन : SC ने फिर कहा- पेंशन के बकाया को किश्तों में देने का नोटिफिकेशन लेना होगा वापस

पिछली सुनवाई में तेलंगाना पुलिस ने कहा था कि जब विधायकों के खरीद फरोख्त मामले में आरोप बीजेपी के सदस्यों पर है, तो फिर मामले की जांच सीबीआई कैसे कर सकती है जबकि सीबीआई केंद्र के अधीन है. तेलंगाना पुलिस ने कहा था कि आरोप बीजेपी के सदस्यों पर है. इसलिए मामले को सीबीआई को सौंपने से न्याय नहीं हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana MLA Horse-trading Case, SC Stays CBI Probe, Suprem Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com